होम / जनता की बात / DGCA ने Air India पर लगाया इतने करोड़ का जुर्माना, वजह जानकर रह जायेंगे दंग!

DGCA ने Air India पर लगाया इतने करोड़ का जुर्माना, वजह जानकर रह जायेंगे दंग!

DGCA के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक वरिष्ठ पायलट द्वारा एयर इंडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और एयर इंडिया (Air India) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में DGCA ने सूचना देते हुए बताया है कि उसने एयर इंडिया के खिलाफ प्रमुख रूप से एक्शन लेते हुए 1.10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. एयर इंडिया पर ये जुर्माना सेफ्टी के नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है. 

Air India के खिलाफ क्यों लिया गया एक्शन?
एक बयान देते हुए DGCA ने बताया कि एयर इंडिया (Air India) द्वारा किराए पर लिए गए बोइंग 777 प्लेन को अमेरिका भेजा गया जबकि इसमें आवश्यक इमरजेंसी ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम मौजूद नहीं था. DGCA के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक वरिष्ठ पायलट द्वारा एयर इंडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा गया था कि एयरलाइन द्वारा बोइंग 777 हवाई जहाजों को बिना आवश्यक आपातकालीन ऑक्सीजन सिस्टम के अमेरिका तक उड़ान भरने की मंजूरी दी गई. इसी शिकायत के आधार पर सिविल एविएशन मंत्रालय और DGCA ने एयर इंडिया के खिलाफ एक्शन लिया है. 

क्यों दर्ज करवाई है शिकायत?
जिस पायलट द्वारा एयर इंडिया (Air India) के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी वह B777 कमांडर के रूप में काम कर चुका है और इस अभ्यास के बारे में पायलट ने मंत्रालय और DGCA के समक्ष 29 अक्टूबर को शिकायत दर्ज करवाई थी. आपको बता दें कि यह पायलट अब एयरलाइन के साथ काम नहीं करते हैं. आपको बता दें कि ज्यादातर एयरक्राफ्ट्स में सिलिंडर होते हैं जिनकी मदद से ओवरहेड मास्क्स में ऑक्सीजन सप्लाई की जाती है और कैबिन के डि-प्रेशर होने की स्थिति में ही ओवरहेड मास्क्स की जरूरत पड़ती है. इन सिलिंडरों के द्वारा कैबिन में 12-15 मिनट प्रति यात्री की दर से ऑक्सीजन सप्लाई की जाती है. 

जरूरी हैं ये बातें
इतना समय प्लेन के लिए काफी होता है और इस समय के दौरान हवाई जहाज 10,000 फीट जितनी ऊंचाई तक आ जाते हैं और इसे इंसानों के लिए ठीक वातावरण माना जाता है. इस ऊंचाई पर आकर एयरक्राफ्ट को ठंडा करने के लिए और लोगों के सांस लेने के लिए प्लेन के इंजन से हवा ली जाती है. लेकिन अगर कोई जहाज काफी ऊंचे पर्वतों पर उड़ान भर रहा है तो वह 10,000 फीट जितनी ऊंचाई पर तभी आ सकता है जब वह पर्वत श्रृंखला को पार कर ले. इसका मतलब ये है कि प्लेन को ज्यादा ऊंचे एलटीट्यूड पर ज्यादा अधिक समय तक उड़ान भरनी पड़ेगी और इसके लिए एयरक्राफ्ट में अतिरिक्त सिलिंडरों की आवश्यकता भी पड़ती है, ताकि 25-30 मिनट तक यात्रियों के मास्क तक ऑक्सीजन सप्लाई की जा सके.
 

यह भी पढ़ें: 1.3 बिलियन डॉलर्स के प्रॉफिट के बावजूद eBay करेगी Layoff, जानिए क्या है वजह?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago