✕

होम / यूटिलिटी / दिल्लीवालों को बड़ी राहत, आज से इन वाहनों पर लगा प्रतिबंध हटा 

दिल्लीवालों को बड़ी राहत, आज से इन वाहनों पर लगा प्रतिबंध हटा 

आज से दिल्ली की सड़कों पर बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहन फिर से दौड़ सकेंगे. इन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिली है. राष्ट्रीय राजधानी में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है. इसका मतलब है कि सोमवार से दिल्ली की सड़कों पर सभी तरह के वाहन बिना किसी रोक-टोक के चल सकेंगे. वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग के निर्देश पर ऐसे वाहनों के चलने पर पाबंदी लगाई गई थी. हालांकि, राजधानी में प्रदूषण भी है, लेकिन स्थिति पहले जितनी खतरनाक नहीं है. इसी को देखते हुए बैन हटाने का फैसला लिया गया है.   

यूनियन कर रही थीं विरोध
मीडिया रिपोर्ट्स में परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा के हवाले से बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण का स्तर स्थिर है. इस पर नजर रखी जा रही है और फिलहाल प्रतिबंध के आदेश को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है. आज यानी सोमवार से बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहन सड़कों पर चल सकेंगे. गौरतलब है कि टैक्सी यूनियन लगातार सरकार से पाबंदी को हटाने की मांग कर रही थीं. दिल्ली में पांच लाख से अधिक बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहन पंजीकृत हैं.

क्या कहा था आदेश में?
दिल्ली में दिवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर खतरनाक ढंग से बढ़ गया था. इसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CQM) आवश्यक/आपातकालीन सेवाओं के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों व BS-6 वाहनों को छोड़कर, BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल कारों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था. आदेश में यह भी कहा गया था कि इलेक्ट्रिक और CNG से चलने वाले भारी वाहनों को छोड़कर दिल्ली में अन्य ट्रकों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा. हालांकि, आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई कर रहे वाहनों को छूट रहेगी.

ये भी रही एक वजह
दिल्ली के प्रदूषण के लिए मुख्यतौर पर किसानों द्वारा जलाई जाने वाली पराली को दोषी माना जाता है. हालांकि, इस बार एक और वजह भी सामने आई. कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में मौसम विभाग के हवाले से बताया गया कि पराली की वजह से प्रदूषण सिर्फ 3 से 4 फीसदी है. 50 फीसदी से ज्यादा प्रदूषण धूल और गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से हो रहा है. चूंकि ठंड बढ़ने लगी है और हवा की रफ्तार सुस्त हो गई है, इस वजह से प्रदूषण छंट नहीं रहा है. बीते कुछ दिनों में राजधानी में हवा की रफ्तार 5-10 किलमीटर प्रति घंटा के आसपास रही, जो प्रदूषण छांटने के लिहाज से काफी कम है. प्रदूषण छंटने के लिए हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा होनी चाहिए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

10 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago