होम / जनता की बात / अब इस राज्य को मिला नया Deputy CM

अब इस राज्य को मिला नया Deputy CM

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले टी एस सिंह देव को राज्‍य का उपमुख्‍यमंत्री बना दिया है. आज ही राज्‍य में पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं की एक अहम बैठक भी थी जिसमें राहुल गांधी भी मौजूद रहे.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

छत्तीसगढ़ में आज हुई कांग्रेस पार्टी की उच्‍चस्‍तरीय बैठक के बाद एक बड़ा निर्णय ले लिया है. पार्टी ने राज्‍य के बड़े नेता टी एस सिंह देव को उपमुख्‍यमंत्री का दायित्‍व सौंप दिया है. छत्तीसगढ़  में इस साल के अंत में चुनाव होने जा रहे हैं. उसी की तैयारियों को लेकर आज दिल्‍ली में एक अहम बैठक थी. इस बैठक के बाद ही ये निर्णय लिया गया. इस बैठक में पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे. इस बैठक में राज्‍य के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रभारी भी मौजदू रहे.

नाराजगी की खबर आई थी सामने 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीएस सिंह देव जो कि मौजूदा समय में राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हैं. कुछ दिन पहले एक बार फिर नाराज होने की खबर सामने आई थी. खबरें यहां तक थी कि वो चुनावों से पहले बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. लेकिन उसके बाद उन्‍हीं ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि ऐसी खबरें तब से सामने आ रही हैं जब से सरकार का गठन हुआ है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. उन्‍होंने ये भी कहा था कि मैं कांग्रेस छोड़कर दूसरी किसी पार्टी में नहीं जाउंगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टी एस सिंह देव ने ये भी कहा था कि हालांकि बीजेपी से लेकर दूसरी पार्टियां उन्‍हें ऑफर दे चुकी हैं लेकिन वो कांग्रेस में ही रहेंगे.

इस साल के आखिरी में होने हैं चुनाव 

छत्तीसगढ़ उन राज्‍यों में शामिल हैं जहां लोकसभा चुनावों से पहले विधानसभा के चुनाव होने हैं. इन्‍हीं चुनावों की तैयारी को लेकर आज पार्टी की ओर से अहम बैठक बुलाई गई थी. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि एक ओर जहां बीजेपी अलग-अलग राज्‍यों में अपनी तैयारियों को लेकर बैठक कर रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी भी बैठकों में जुटी है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की. सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संगठन की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जानकारी दी.

सरकार का काम को लेकर चुनाव में जाएगी सरकार

पार्टी के नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी आगामी चुनावों में सरकार ने पिछले पांच सालों में जो काम किया है उसे लेकर पार्टी चुनावों में उतरेगी. इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा ने बताया कि सरकार के शासन काल में कई कार्यक्रम चलाए गए हैं. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago