होम / जनता की बात / सही दिशा में बढ़ रहा है भारत, 75% भारतीयों ने किया स्वीकार!

सही दिशा में बढ़ रहा है भारत, 75% भारतीयों ने किया स्वीकार!

सर्वे में कुल 29 देशों को शामिल किया गया था और भारत लगातार विश्व की तीसरी सबसे आशावादी मार्केट के रूप में सामने आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IPSOS Global के सर्वे, 'What Worries The World', के दिसंबर का संस्करण सामने आ चुका है और इस सर्वे में काफी चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है. सर्वे में इस बात का खुलासा किया गया है कि हर 4 में 3 यानी लगभग 75% भारतीयों को लगता है कि भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. 

वैश्विक नागरिकों का भरोसा हुआ कम 
IPSOS ग्लोबल के सर्वे के दिसंबर संस्करण में नवंबर के मुकाबले आशावाद में 4% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. इस सर्वे में कुल 29 देशों की मार्केटों को शामिल किया गया था और एक बार फिर भारत लगातार विश्व की तीसरी सबसे आशावादी मार्केट के रूप में सामने आया है. IPSOS ग्लोबल द्वारा किए गए इस सर्वे में भारत से ऊपर सिंगापुर और इंडोनेशिया जैसे देशों के नाम शामिल हैं. जहां सिंगापुर की मार्केट को लेकर 82% लोग आशावादी हैं, वहीं इंडोनेशिया की मार्केट को लेकर लगभग 81% लोग आशावादी नजर आए हैं. इस सर्वे में सामने आई एक अन्य प्रमुख बात यह भी है कि अपने देशों के भविष्य को लेकर ज्यादातर वैश्विक नागरिकों में कम उम्मीद नजर आ आ रही है और केवल 39% नागरिकों को ही लगता है कि उनका देश सही रास्ते पर है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. 

क्या है What Worries The World सर्वे?
What Worries The World सर्वे IPSOS ग्लोबल के द्वारा आयोजित किया जाता है और इस सर्वे में सबसे प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर जनता की राय जानने की कोशिश की जाती है. इसके साथ ही इस सर्वे के माध्यम से यह जानने की कोशिश भी की जाती है कि किसी देश के नागरिकों के अनुसार, उनका देश क्या सही दिशा में आगे बढ़ रहा है या फिर नहीं? यह सर्वे कुल 29 देशों में आयोजित किया गया था और इस सर्वे में विश्व भर के 20,570 नागरिकों को शामिल किया गया था. IPSOS इंडिया के CEO अमित अदरकर ने इस मौके पर कहा कि यूक्रेन और रूस युद्ध और विश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी भारतीय मार्केट ने काफी सहज रूप से वृद्धि की है. इसके साथ ही वैश्विक नागरिकों को परेशान करने वाले मुद्दों के बारे में बात करते हुए अमित कहते हैं कि वैश्विक नागरिकों के साथ-साथ शहरी भारतीयों के लिए भी महंगाई यानी इंफ्लेशन, चिंता का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है. हालांकि भारतीय नागरिकों को महंगाई के साथ-साथ बेरोजगारी का भी काफी डर सता रहा है. इसके साथ ही जुर्म और हिंसा का मुद्दा वैश्विक नागरिकों को डराने के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद है. 

यह भी पढ़ें: हिंडनबर्ग के बाद इस कंपनी ने किया था Adani Group में इन्वेस्ट, आज ऐसी है स्थिति!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दृष्टिहीन-बधिर महिलाओं ने मांगी नेतृत्व में बराबर भागीदारी, जनगणना 2027 में सटीक आंकड़ों की उठाई मांग

सेंस इंडिया के मुताबिक, सटीक आंकड़ों के अभाव में यह समुदाय नीतियों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं में अदृश्य रह सकता है.

22-August-2026

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

23-July-2026

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago