होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / आखिर क्‍यों सीज हुए कांग्रेस पार्टी के खाते? इनकम टैक्‍स विभाग ने उठाया बड़ा कदम

आखिर क्‍यों सीज हुए कांग्रेस पार्टी के खाते? इनकम टैक्‍स विभाग ने उठाया बड़ा कदम

उन्‍होंने बताया कि 4 खातों को सीज कर दिया गया है जिसके कारण पार्टी के रोजना खर्च से लेकर कर्मचारियों की सैलरी देने का संकट आ गया है. उन्‍होंने इस कदम को डेमोक्रेसी के खिलाफ बताया.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कांग्रेस पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया है कि इनकम टैक्‍स विभाग की ओर से उसके खातों को सीज कर दिया गया है. इसे लेकर कांग्रेस के कोषाध्‍यक्ष अजय माकन ने कहा है आयकर विभाग ने उनके 4 खातों को सीज कर दिया है. उन्‍होंने कहा कि इस कदम  के बाद अब ना तो उनके पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसे हैं और ना ही पार्टी के रोजाना खर्च के लिए पैसे हैं. अब ऐसे में सवाल खड़ा ये हो रहा है कि आखिर आयकर विभाग की ओर से इन खातों को क्‍यों सीज किया गया है. 

अजय माकन ने खाते फ्रीज होने पर क्‍या कहा? 
अजय माकन ने कहा कि हमें इसकी जानकारी गुरुवार को मिली थी कि बैंक हमारे चेक को कैश नहीं कर रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि इनकम टैक्‍स विभाग की ओर से यूथ कांग्रेस का भी खाता सीज कर दिया गया है. इनकम टैक्‍स विभाग ने 210 करोड़ की रिकवरी की मांग की है. उन्‍होंने ये भी कहा कि पार्टी ने जो क्राउडफंडिंग से पैसा जमा किया था उसे भी सीज कर दिया गया है. उन्‍होंने बताया कि इनकम टैक्‍स विभाग से इसे डीफ्रीज करने की गुहार लगाई है. लेकिन उन्‍होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों से पहले उठाया गया ये कदम डेमोक्रेसी को फ्रीज करने जैसा है. उन्‍होंने कहा कि इसके कारण अब उनके पास रोजना खर्च से लेकर सैलरी देने के तक पैसे नहीं हैं.

देश के लोगों ने ऑनलाइन दिया है चंदा 
अजय माकन ने आरोप लगाया कि ये पैसा देश के लोगों ने यूपीआई के जरिए ऑनलाइन तरीके से दिया है. उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब चुनाव की घोषणा में महज कुछ समय रह गया हो ऐसे समय में उठाया गए इस कदम के जरिए सरकार क्‍या दिखाना चाहती है. उन्‍होंने ये भी कहा कि भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के खातों पर तालाबंदी कर दी गई है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ये सिर्फ कांग्रेस पार्टी के खातों पर तालाबंदी नहीं की गई है बल्कि लोकतंत्र पर तालाबंदी की गई है. 

कल ही इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड पर आया है फैसला 
इनकम टैक्‍स विभाग के इस कदम से पहले गुरुवार को ही इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड को लेकर फैसला आया था. सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्‍ड की वैधता पर सवाल उठाते हुए उसे असंवैधानिक बता दिया था. कोर्ट ने इस पर टिप्‍प्‍ड़ी करते हुए कहा कि था इससे सूचना के अधिकार का उल्‍लंघन होता है. कोर्ट ने इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की जानकारी एसबीआई से लेकर ईसीआई को इसे वेबसाइट पर पब्लिश करने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने टिपपड़ी करते हुए ये भी कहा था कि एक वोटर को पता होना चाहिए कि राजनीतिक दल कहां से चंदा ले रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: OPEN AI ने लॉन्‍च किया ऐसा नया फीचर, चुटकियों में बन जाएगा नया वीडियो
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago