होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / सियासत में गौतम कभी नहीं दिखे 'गंभीर' इसलिए विकेट गिरना तो तय था

सियासत में गौतम कभी नहीं दिखे 'गंभीर' इसलिए विकेट गिरना तो तय था

पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने अब सियासत से भी तौबा कर ली है. उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट को अलविदा कहने वाले गौतम गंभीर(Gautam Gambhir) ने अब सियासी अखाड़े से भी संन्यास ले लिया है. उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे. गौतम ने अपने निर्णय के बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अवगत करा दिया है. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी है. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि आखिर गौतम ने इतनी जल्दी अपने सियासी करियर पर फुल स्टॉप क्यों लगा दिया? क्या वह खुद अपनी परफॉरमेंस से खुश नहीं थे या उन्हें अहसास हो गया था कि उनका विकेट गिरना तय है?

आलाकमान भी है नाराज
सियासी मामलों के जानकारों का कहना है कि भाजपा सांसद गौतम गंभीर एक राजनेता के तौर पर किसी को खुश नहीं कर पाए. जनता के साथ-साथ पार्टी आलाकमान भी उनसे नाराज था. गंभीर चुनिंदा अवसर पर ही पार्टी की तरफ से चलाए गए अभियानों का हिस्सा बने. उन्होंने स्थानीय स्तर पर होने वाले आयोजनों से भी खुद को दूर रखा. पार्टी के कई नेताओं से भी उनके मतभेद बने रहे. उनके खिलाफ आलाकमान को लगातार शिकायतें मिल रही थीं. ऐसे में उनकी विदाई तय थी. पार्टी नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर का टिकट काट कर नए प्रत्याशी को मैदान में उतारने का भी मन पहले ही बना लिया था. 

गंभीर पर लगते रहे हैं आरोप
लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर दिल्ली भाजपा की तरफ से केंद्रीय चुनाव सीमित को पूर्वी दिल्ली सीट के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रदेश इकाई में महामंत्री हर्ष मल्होत्रा का नाम प्रस्तावित किया गया है. इससे गौतम गंभीर को स्पष्ट संदेश चला गया था कि उनका टिकट कटना तय है. इसलिए उन्होंने खुद ही चुनाव से पहले सियासत को अलविदा कह दिया. गंभीर कई मौकों पर विवादों में रह चुके हैं. पिछले साल क्रिकेटर श्रीसंत ने आरोप लगाया था कि गौतम गंभीर ने उन्हें गाली दी और फिक्सर कहा. इतना ही नहीं एक मैच के दौरान उन पर दर्शकों की तरफ देखते हुए अश्लील इशारा करने का भी आरोप लगा था.

विधायक से हुआ था विवाद
पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान BJP सांसद गौतम गंभीर का स्थानीय विधायक ओपी शर्मा के साथ भी विवाद हुआ था. इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं. बताया जाता है कि इस घटना के बाद भाजपा दिल्ली से जुड़े कुछ नेताओं ने सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी. स्थानीय विधायक ने कहा था कि सर्व समाज के सम्मेलन में सांसद गंभीर ने उनके खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया. इस मामले को आलाकमान ने गंभीरता से लिया था. इसके अलावा भी कई मौकों पर गंभीर सूए स्थानीय नेताओं से मनमुटाव की खबरें आती रही हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago