होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / G20 Summit: Ukraine को लेकर घोषणापत्र में कही गई ये जरूरी बात!

G20 Summit: Ukraine को लेकर घोषणापत्र में कही गई ये जरूरी बात!

‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ में साफ शब्दों में कहा गया है कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल या इस्तेमाल करने की धमकी अस्वीकार्य है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की राजधानी दिल्ली में G20 समिट (G20 Summit) का आयोजन किया गया है और इस वक्त विभिन्न राष्ट्रों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत जारी है. G20 समिट के दौरान सभी राष्ट्रों की नजर विशेष रूप से रूस और युक्रेन से संबंधित बातचीत पर बनी हुई थी. कुछ ही समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा करते हुए जानकारी दी थी कि सभी G20 राष्ट्र ‘नई दिल्ली समिट घोषणापत्र’ को लेकर सहमत हो गए हैं. अब इस घोषणापत्र में युक्रेन के विषय में कही गई बात रफ्तार पकड़ रही है. 

सभी देश हुए सहमत
दरअसल G20 समिट (G20 Summit) के दौरान पेश किए गए नई दिल्ली घोषणापत्र’ में बहुत ही साफ शब्दों में कहा गया है कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल या फिर इस्तेमाल करने की धमकी पूरी तरह अस्वीकार्य है. घोस्श्नापत्र में यह बयान रूस-युक्रेन युद्ध को ध्यान में रखकर दिया गया है. 37 पृष्ठों वाले इस घोषणापत्र में युक्रेन के बारे में 4 बार जिक्र किया गया है. युक्रेन में जारी रूस के हमले के बारे में साफ तौर पर कुछ भी कहने कि बजाय सभी G20 देशों ने इस बात पर सहमती बनाई है कि किसी भी देश के क्षेत्र का अधिग्रहण करने के लिए एक देश द्वारा किया गया बल प्रयोग अस्वीकार्य होगा.

बल नहीं है स्वीकार्य
घोषणापत्र में बहुत ही साफ शब्दों में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ के घोषणापत्र के अनुरूप ही सभी राष्ट्रों को किसी अन्य राष्ट्र के क्षेत्र पर कब्जा करने या फिर किसी भी देश की राजनैतिक स्वतंत्रता छीनने के लिए बल के प्रयोग या फिर बल प्रयोग का इस्तेमाल करने की धमकी देने से बचना चाहिए. साथ ही G20 समिट (G20 Summit) के नई दिल्ली घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल या फिर परमाणु हथियारों को इस्तेमाल करने की धमकी देना भी अस्वीकार्य है. 

पिछली बार बंटे हुए थे विचार
इसके साथ ही घोषणापत्र में रूसी फेडरेशन एवं युक्रेन से फर्टिलाइजर्स, खाद्य सामग्री, और राशन की तत्काल और बेरोक जरूरत को पूरी तरह समय पर पूरा करने की मांग भी की गई है. घोषणापत्र में कहा गया है कि विकासशील एवं कम विकसित देशों, विशेष रूप से जो अफ्रीका में मौजूद हैं, में मांग को पूरा करने के लिए यह आवश्यक है. आपको बता दें कि बाली में आयोजित हुई G20 समिट (G20 Summit) के दौरान ज्यादातर देशों ने रूस के आक्रमण की आलोचना की थी लेकिन तब उनके विचार बंटे हुए थे.
 

यह भी पढ़ें: आखिर क्‍यों क्‍लाइमेट चेंज और सस्‍टेनेबेल ग्रोथ को लेकर UN चीफ ने उठायी आवाज?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

3 days ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

4 days ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

4 days ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

5 days ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1 week ago


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

8 minutes ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

1 hour ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

1 hour ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

4 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago