होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / मुलायम सिंह यादव की यादों को समेटे हुए है 2 कृष्ण मेनन मार्ग, पर यहां आज इतनी उदासी!

मुलायम सिंह यादव की यादों को समेटे हुए है 2 कृष्ण मेनन मार्ग, पर यहां आज इतनी उदासी!

दरअसल मुलायम सिंह यादव 11 वीं लोकसभा का चुनाव अपने किले यानी मैनपुरी से जीतकर आए थे. केन्द्र में संयुक्त मोर्चा की सरकार बनी तो उन्हें देश का रक्षा मंत्री बनाया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

विवेक शुक्ला:  राजधानी में लगातार हो रही धीमी-तेज बरसात के बीच लुटियंस दिल्ली के 2 कृष्ण मेनन मार्ग के बंगले के बाहर ट्रैफिक रोज की तुलना में कम चल रहा है. इस बंगले से लगभग 100 कदमों की दूरी पर भारत के पूर्व रक्षा मंत्री कृष्ण मेनन की मूरत लगी हुई है. राजधानी में तमाम राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और सियासत में दिलचस्पी लेने वालों को याद आ रहे हैं वे दिन जब मुलायम सिंह यादव 2 कृष्ण मेनन मार्ग के बंगले में रहा करते थे. यह बंगला उन्हें तब मिला था जब वे 1996 में देश के रक्षा मंत्री बने थे. वे जब तक इधर रहे यह बंगला बेहद गुलजार रहा. आज इस बंगले के आसपास और कृष्ण मेनन मार्ग की उदासी की वजह यह तो नहीं कि अब मुलायम सिंह यादव नहीं रहे. उनका आज निधन हो गया.

दरअसल मुलायम सिंह यादव 11 वीं लोकसभा का चुनाव अपने किले यानी मैनपुरी से जीतकर आए थे. केन्द्र में संयुक्त मोर्चा की सरकार बनी तो उन्हें देश का रक्षा मंत्री बनाया गया. जाहिर है, उस सरकार में उनकी समाजवादी पार्टी भी शामिल थी. यूं तो मुलायम सिंह पहले भी दिल्ली आते-जाते थे, पर वे रक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली में रहने लगे थे.

अखिलेश की शादी का जश्न
उनके 2 कृष्ण मेनन मार्ग के आवास में ही उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश में विपक्ष के नेता अखिलेख यादव की शादी की रिस्पेशन का आयोजन हुआ था. उस आयोजन में अटल बिहारी वाजपेयी, चंद्रशेखर, आई.के.गुजराल, सोनिया गांधी समेत सभी दलों के सैकड़ों नेता और जमीनी कार्यकर्ता मौजूद थे. मेहमानों को वैष्णो भोजन परोसा गया था. जाहिर है, उस दिन का माहौल बेहद खुशगवार था. मुलायम सिंह खुद मेहमानों का स्वागत कर रहे थे. उसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना भी उपस्थित थे.

मुलायम सिंह के इसी 2 कृष्ण मेनन मार्ग के बंगले में हर साल रमजान के महीने में इफ्तार का आयोजन होता था. उसमें मुलायम सिंह यादव मौजूद रहते थे. हालांकि संयुक्त मोर्चा सरकार तो 1998 में ही गिर गई थी, पर मुलायम सिंह यादव के पास यह बंगला काफी लंबे समय तक रहा. इसके दरवाजे कमोबेश खुले ही रहते थे. रात के 9-10 बजे के बाद बंद होते थे. यहां पर आने वाले हरेक इंसान को भोजन मिलता था.

मधु जी के घर में मुलायम
मुलायम सिंह यादव समाजवादी नेता और चिंतक मधु लिमये का दिल से सम्मान करते थे. जब मधु जी वेस्टर्न कोर्ट में रहते थे तब मुलायम सिंह यादव वहां पर लगातार उनसे मिलने के लिए आया करते थे. मधु जी जब पंडारा रोड शिफ्ट हुए तो वे वहां पर उनसे लगातार मिलने के लिए पहुंचने लगे. वे गंभीर राजनीतिक सवालों पर मधु जी से मशविरा लेते थे. वे मधु लिमये जी के घर फल लेकर आते थे. मधु जी का सन 1995 में निधन हुआ तो वे उनकी शवयात्रा में शामिल थे. उन्होंने ही अंतिम संस्कार की सारी व्यवस्था करवाई थी.

यह जानकारी कम लोगों को होगी कि वे लंबे समय तक दिल्ली आने पर अमर उजाला अखबार के बंगाली मार्केट स्थित गेस्ट हाउस में ठहरा करते थे. उनके अमर उजाला के संस्थापक डोरीलाल अग्रवाल तथा मुरारीलाल माहेश्वरी से घनिष्ठ संबंध थे.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

6 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

12 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

7 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

11 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

11 hours ago