होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Zee News के एंकर रोहित रंजन की गिरफ्तारी पर SC ने लगाई रोक, जानें क्या है मामला

Zee News के एंकर रोहित रंजन की गिरफ्तारी पर SC ने लगाई रोक, जानें क्या है मामला

शीर्ष अदालत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रोहित रंजन के खिलाफ कोई कठोर कदम न उठाया जाए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

ज़ी न्यूज़ के चर्चित शो DNA में राहुल गांधी के बयान को गलत संदर्भ में पेश करने को लेकर निशाने पर आए एंकर रोहित रंजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. शीर्ष अदालत ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रोहित रंजन के खिलाफ कोई कठोर कदम न उठाया जाए.

एंकर के खिलाफ कई FIR दर्ज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीडियो को कथित तौर पर भ्रामक बनाकर पेश करने के आरोप में रोहित रंजन के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. जिस पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी और जेके महेश्वरी ने कहा कि रोहित रंजन के खिलाफ जहां-जहां भी FIR दर्ज हुई है, उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. यानी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी. वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने कोर्ट में रोहित रंजन का पक्ष रखा.

पुलिस में हुई थी नोकझोंक
बता दें कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में एंकर को उनके घर से गिरफ्तार करने के पहुंची थी, जहां उसकी यूपी पुलिस के साथ नोकझोंक हुई. इसके बाद नोएडा पुलिस ने एंकर को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. 

क्या है पूरा मामला?
रंजन ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर आज सुनवाई हुई. एंकर रंजन ने DNA में राहुल गांधी के बयान को उदयपुर हत्याकांड से जोड़कर दिखाने के लिए माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बाद भी उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई. गौरतलब है कि 1 जुलाई को शो में राहुल गांधी का एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें वायनाड में उनके कार्यालय पर हमले के संबंध में उनकी टिप्पणी को उदयपुर में एक दर्जी की हत्या से जोड़कर दिखाया गया था.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

1 day ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

2 days ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026


बड़ी खबरें

SME लिस्टिंग से लेकर AI तक SEBI का बड़ा प्लान, नियमों में होंगे कई बदलाव

छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग व्यवस्था में ट्रेडिंग, मार्केट मेकिंग और मेन बोर्ड में माइग्रेशन से जुड़े नियमों की होगी समीक्षा

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर दांव: ₹13,041 करोड़ की रेल-हाईवे परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं पर ₹9,450 करोड़ और बिहार के 83 किलोमीटर फोरलेन हाईवे कॉरिडोर पर ₹3,591 करोड़ खर्च होंगे.

1 hour ago

SBI ने बदले कैश निकासी के नियम, महीने में 4 बार के बाद हर निकासी पर लगेगा 15 रुपये चार्ज

नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल लेनदेन को लेकर है. पहले चार मुफ्त लेनदेन की सीमा में डिजिटल लेनदेन को शामिल नहीं किया जाता था. अब SBI ने यह सुविधा खत्म कर दी है.

2 hours ago

IDFC FIRST Bank ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड बाजार में उतारा कदम, 500 मिलियन डॉलर के बॉन्ड जारी

5.625% की फिक्स्ड कूपन दर वाले तीन साल के बॉन्ड 2029 में होंगे मैच्योर, वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने लिया हिस्सा

1 hour ago

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

4 hours ago