होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / खामेनेई की अमेरिकी-इजरायली हमलों में मौत, ईरानी सरकारी मीडिया ने की पुष्टि

खामेनेई की अमेरिकी-इजरायली हमलों में मौत, ईरानी सरकारी मीडिया ने की पुष्टि

ईरान पहले ही हमलों के जवाब में प्रतिशोध की चेतावनी दे चुका है. जिससे व्यापक युद्ध की संभावना को लेकर चिंता बढ़ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार को पुष्टि की कि देश के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई है. यह घटना उस समय हुई जब संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के ठिकानों पर दशकों के सबसे बड़े संयुक्त हमले किए. सरकारी प्रसारक आईआरआईबी (Islamic Republic of Iran Broadcasting) ने बताया कि 86 वर्षीय नेता शनिवार तड़के तेहरान में अपने कार्यालय में मौजूद थे. जब अमेरिकी-इजरायली हमलों की बौछार के दौरान उनकी मौत हो गई.

‘शहादत’ की घोषणा, 1989 से थे सर्वोच्च नेता

आईआरआईबी ने प्रसारण में कहा, “ईरान के सर्वोच्च नेता ने शहादत प्राप्त की है.” खामेनेई 1989 से इस्लामी गणराज्य के सर्वोच्च नेता के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे थे. सरकारी टीवी ने कहा कि उनकी मौत इस बात का प्रतीक है कि वे “विदेशी आक्रमण” का सामना करते हुए अपनी जिम्मेदारियों के अग्रिम मोर्चे पर डटे रहे.

इजराइल ने भी की पुष्टि, शव मिलने का दावा

इजराइली मीडिया के अनुसार, इज़राइल ने भी स्वीकार किया कि खामेनेई एक हमले में मारे गए. बताया गया कि इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को शव की तस्वीर दिखाई गई. इसके पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि खामेनेई की मौत “ईरानी जनता के लिए अपना देश वापस लेने का सबसे बड़ा अवसर” है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने इजराइल के साथ मिलकर ईरान के सैन्य और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाया.

उत्तराधिकारी को लेकर अनिश्चितता, बढ़ सकता है तनाव

खामेनेई की कोई सार्वजनिक रूप से घोषित उत्तराधिकारी नहीं था. ऐसे में उनकी मौत तेहरान में राजनीतिक अनिश्चितता पैदा कर सकती है और क्षेत्रीय संघर्ष के और बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है. ईरान पहले ही हमलों के जवाब में प्रतिशोध की चेतावनी दे चुका है. जिससे व्यापक युद्ध की संभावना को लेकर चिंता बढ़ गई है.

शनिवार को क्या हुआ?

शनिवार तड़के ईरान के विभिन्न हिस्सों से विस्फोटों की खबरें आईं. राजधानी तेहरान में जोमहौरी स्क्वायर और हसन आबाद स्क्वायर के पास धुएं के गुबार उठते देखे गए. इसके अलावा करज, इस्फहान, क़ोम और पश्चिमी सीमा के पास स्थित केरमानशाह में भी धमाकों की सूचना मिली. सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में लोग धमाकों के बीच सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए.

लीडरशिप हाउस परिसर को भारी नुकसान

बीबीसी द्वारा सत्यापित फुटेज के अनुसार, तेहरान स्थित खामेनेई का आधिकारिक आवास लीडरशिप हाउस परिसर से लगभग एक किलोमीटर के दायरे में विस्फोट हुए. बाद में जारी सैटेलाइट तस्वीरों में परिसर के भीतर जली हुई इमारतें और मलबा दिखाई दिया. शुरुआत में ईरानी अधिकारियों ने खामेनेई की स्थिति पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बघाई ने कहा था कि वे “इस समय कुछ भी पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हैं.”

अमेरिका-इजराइल का दावा, ईरान का खंडन

अमेरिका और इजराइल ने कहा है कि यह अभियान क्षेत्र में ईरान के लंबे समय से बने खतरे को कम करने के उद्देश्य से चलाया गया था. हालांकि तेहरान ने इन आरोपों को खारिज किया है. अब खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद पश्चिम एशिया में हालात और अधिक अस्थिर होने की आशंका है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

6 days ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

1 hour ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

1 hour ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

1 hour ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

8 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

4 hours ago