✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / हेराल्‍ड हाउस केस में ED का एक्‍शन, AJL की ₹661 करोड़ संपत्ति जब्‍त करने का भेजा नोटिस

हेराल्‍ड हाउस केस में ED का एक्‍शन, AJL की ₹661 करोड़ संपत्ति जब्‍त करने का भेजा नोटिस

ईडी ने एजेएल की दिल्ली, मुंबई और लखनऊ की संपत्तियों को जब्त करने के लिए नोटिस जारी किए. इन संपत्तियों का कुल मूल्य 661 करोड़ रुपए है. नोटिस की प्रति इन संपत्तियों पर भी चस्पा की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस से जुड़ी कंपनी Associated Journals Limited (AJL) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने 661 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कब्जे में लेने के लिए नोटिस जारी किए हैं. ये संपत्तियां दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में हैं. ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली के ITO स्थित हेराल्ड हाउस, मुंबई के बांद्रा इलाके और लखनऊ के बिशेश्वर नाथ रोड पर AJL भवन पर ये नोटिस चस्पा किए.

ED ने साफ कहा है कि इन संपत्तियों को खाली करना होगा. मुंबई की संपत्ति के मामले में किराया अब ED को देना होगा. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) की धारा 8 और नियम 5 (1) के तहत की गई है. अगर PMLA की अथॉरिटी इसे मंजूरी तो इस कानून के तहत ED द्वारा अटैच की गई संपत्तियों को कब्जे में लिया जा सकता है.

समझिए पूरा मामला

ED ने इन एसेट्स को नवंबर 2023 में अटैच किया था. यह मामला AGL और Young Indian कंपनी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है. नेशनल हेराल्ड अखबार AGL द्वारा प्रकाशित होता है और इसकी मालिक Young Indian Pvt. Ltd, है. Young Indian में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 38-38% हिस्सेदारी है.

ED का आरोप है कि Young Indian और AJL की एसेट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से पैसे कमाने के लिए किया गया. ED के मुताबिक, इन संपत्तियों से 18 करोड़ रुपये के फर्जी दान, 38 करोड़ रुपये का फर्जी अग्रिम किराया और 29 करोड़ रुपये के फर्जी विज्ञापन के जरिए कमाई की गई.

ED की सख्ती

ED ने अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए कहा कि ये संपत्तियां अब उसके कब्जे में आएंगी. दिल्ली के हेराल्ड हाउस, मुंबई और लखनऊ के भवनों पर नोटिस चस्पा करना इसकी शुरुआत है. इन नोटिस में साफ लिखा है कि इमारतों को खाली करना होगा या किराया ED को देना होगा.

कांग्रेस पर सवाल

ED की इस कार्रवाई ने कांग्रेस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सोनिया गांधी और राहुल गांधी की Young Indian में बड़ी हिस्सेदारी होने की वजह से यह मामला और गंभीर हो गया है. ED का कहना है कि इन संपत्तियों का इस्तेमाल गलत तरीके से पैसे कमाने और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया.
ED की कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है. इन संपत्तियों को पूरी तरह कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर कोई पक्ष इन नोटिस का पालन नहीं करता, तो ED और सख्त कदम उठा सकती है.
a


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 week ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

11 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

8 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

9 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

11 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

12 hours ago