होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / पंजाब के CM भगवंत मान की शादी, जानें कौन बनने जा रहीं दुल्हनिया

पंजाब के CM भगवंत मान की शादी, जानें कौन बनने जा रहीं दुल्हनिया

दोनों की शादी चंडीगढ़ में होगी. शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रभारी राघव चड्ढा के पास है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल यानी 7 जुलाई को दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनकी दुल्हनिया का नाम है डॉ. गुरप्रीत कौर. शादी में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया है. खबरों के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शादी में शामिल होंगे.

चंडीगढ़ में होगी शादी
दोनों की शादी चंडीगढ़ में होगी. शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रभारी राघव चड्ढा के पास है. आपको बता दें कि भगवंत मान की ये दूसरी शादी है. 6 साल पहले उन्होंने पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक ले लिया था. उनके दो बच्चे हैं, जो मां के साथ अमेरिका में रहते हैं. इस शादी में कुछ रिश्तेदारों और आम आदमी पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है. 

कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर
डॉ. गुरप्रीत कौर के बारे में अभी कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन उन्हें परिवार के काफी करीब बताया जा रहा है. गुरप्रीत और भगवंत कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं. गुरप्रीत कई बार भगवंत के घर भी आ चुकी हैं. वे मूल रूप से पंजाब की ही रहने वाली हैं. भगवंत की मां ने ही गुरप्रीत को शादी के लिए चुना है. दोनों सिख रीति-रिवाज से शादी करेंगे.

2014 में रखा था राजनीति में कदम
2014 में राजनीति में कदम रखने के बाद ही भगवंत मान जनता के बीच ज्यादा रहने लगे. परिवार से उनकी दूरियां बढ़ती गईं. एक साल बाद ही भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी. दोनों को फिर से विचार करने के लिए 6 महीने का समय भी दिया गया, लेकिन बात नहीं बन पाई और दोनों का तलाक हो गया. भगवंत मान अब फिर शादी करने जा रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

1 day ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

2 days ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026


बड़ी खबरें

SME लिस्टिंग से लेकर AI तक SEBI का बड़ा प्लान, नियमों में होंगे कई बदलाव

छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग व्यवस्था में ट्रेडिंग, मार्केट मेकिंग और मेन बोर्ड में माइग्रेशन से जुड़े नियमों की होगी समीक्षा

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर दांव: ₹13,041 करोड़ की रेल-हाईवे परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं पर ₹9,450 करोड़ और बिहार के 83 किलोमीटर फोरलेन हाईवे कॉरिडोर पर ₹3,591 करोड़ खर्च होंगे.

3 hours ago

SBI ने बदले कैश निकासी के नियम, महीने में 4 बार के बाद हर निकासी पर लगेगा 15 रुपये चार्ज

नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल लेनदेन को लेकर है. पहले चार मुफ्त लेनदेन की सीमा में डिजिटल लेनदेन को शामिल नहीं किया जाता था. अब SBI ने यह सुविधा खत्म कर दी है.

4 hours ago

IDFC FIRST Bank ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड बाजार में उतारा कदम, 500 मिलियन डॉलर के बॉन्ड जारी

5.625% की फिक्स्ड कूपन दर वाले तीन साल के बॉन्ड 2029 में होंगे मैच्योर, वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने लिया हिस्सा

3 hours ago

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

6 hours ago