होम / पर्सनल फाइनेंस / क्या होते हैं Passive Funds और कैसे करते हैं इन्वेस्ट?

क्या होते हैं Passive Funds और कैसे करते हैं इन्वेस्ट?

अमेरिका में Passive Funds बहुत ही ज्यादा प्रचलित हैं और अमेरिकी मार्केट में इसकी 50% से ज्यादा की हिस्सेदारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मार्केट में कौन सा इंडेक्स कैसा परफॉर्म कर रहा है, कौन सा मार्केट सेगमेंट कैसा परफॉर्म कर रहा है और इन सवालों के आधार पर यह निर्धारित करना कि आपको सबसे अच्छे रिटर्न्स कहां प्राप्त हो सकते हैं? एक Passive Fund आपको यह जानकारी प्रदान करता है.

बढ़ रही है मार्केट में हिस्सेदारी
हाल ही में मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा की गई एक जांच में यह बात सामने आई है कि भारत में पिछले कुछ सालों के दौरान Passive Funds को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. 2015 में मार्केट में इनकी हिस्सेदारी जहां 1.4% हुआ करती थी, वहीं अब यह बढ़कर 17% हो गई है. मोतीलाल ओसवाल द्वारा किए गए इस सर्वे में देश भर के 2,000 इन्वेस्टर्स ने हिस्सा लिया था. इन सभी इन्वेस्टर्स ने देश में Passive Funds की स्थिति पर अपने विचार प्रकट किए. 

Passive Funds का भविष्य 
इस स्टडी के बारे में बात करते हुए मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट के MD और CEO ने कहा कि पिछले कुछ समय के दौरान Passive इन्वेस्टमेंट की मांग में बहुत ही जबरदस्त तरीके से वृद्धि देखने को मिली है. इनोवेशन और एजुकेशन को लेकर हम भारत के लोगों को ज्यादा स्वे ज्यादा जागरूक करते रहेंगे और भारत में Passive Funds के भविष्य को भी समर्थन देंगे. मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी में Passive Funds के प्रमुख प्रतीक ओसवाल ने कहा कि अमेरिका में Passive Funds बहुत ही ज्यादा प्रचलित हैं और अमेरिकी मार्केट में इसकी 50% से ज्यादा की हिस्सेदारी है. पिछले कुछ समय से हमें भारत में भी ऐसे ही ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं. 

सर्वे के प्रमुख तथ्य
इस सर्वे में सामने आए कुछ प्रमुख तथ्यों के बारे में बात करें तो इस सर्वे में सामने आया है कि 61% से ज्यादा लोगों ने कम से कम एक Passive Fund में इन्वेस्ट किया है. Passive Funds में इन्वेस्ट करने के तीन प्रमुख कारणों में कम कीमत, साधारण होना और मार्केट से अच्छे रिटर्न्स देना जैसे कारण शामिल हैं. 80% से ज्यादा लोगों का मानना है कि वह 3 साल या फिर ज्यादा समय के लिए अपनी इन्वेस्टमेंट को जारी रखेंगे. 
यह भी पढ़ें: 18 अगस्‍त को खुलेगा इस इंजीनियरिंग कंपनी का IPO, 75 रुपये तय हुआ रेट]

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

56 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago