होम / पर्सनल फाइनेंस / महिलाओं के लिए टॉप 4 सरकारी स्कीमें, सुरक्षित निवेश पर 8.2% तक का गारंटीड रिटर्न!

महिलाओं के लिए टॉप 4 सरकारी स्कीमें, सुरक्षित निवेश पर 8.2% तक का गारंटीड रिटर्न!

इन योजनाओं में निवेश करने से गारंटीड रिटर्न के साथ टैक्स छूट और सुरक्षा का लाभ भी मिलता है. ये स्कीमें महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम हैं.

रितु राणा 10 months ago

आज की महिलाएं घर और करियर दोनों संभाल रही हैं. अब वे अपनी आर्थिक आजादी और भविष्य को लेकर भी सजग हैं. इसी को देखते हुए सरकार की कुछ खास योजनाएं महिलाओं को सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने के लिए बनाई गई हैं. इन स्कीम्स में निवेश करने से न सिर्फ पैसा सुरक्षित रहता है बल्कि ब्याज भी तय दर पर मिलता है. आइए जानते हैं महिलाओं के लिए सबसे भरोसेमंद 5 सरकारी स्कीमें और उनमें मिलने वाले रिटर्न के बारे में.

1. महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Saving Certificate)

यह योजना सिर्फ महिलाओं और बालिकाओं के लिए है. इसे किसी भी पोस्ट ऑफिस से खोला जा सकता है. इसमें सरकार की ओर से 7.5% सालाना ब्याज दिया जाता है और निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

- ब्याज दर : 7.5% सालाना

- न्यूनतम निवेश : ₹1,000

- अधिकतम निवेश : ₹2 लाख

- अवधि : 2 वर्ष

- विशेष लाभ : एक वर्ष बाद 40% राशि निकालने की सुविधा

मान लीजिए, अगर कोई महिला ₹2 लाख का निवेश करती है तो 2 साल बाद उसे करीब ₹2,31,000 मिलेंगे. यानी ₹31,000 का गारंटीड रिटर्न मिलेगा.

2. सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana - SSY)

यह योजना उन अभिभावकों के लिए है जिनकी बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम है. इसका मकसद बच्चियों की पढ़ाई और शादी के लिए सुरक्षित फंड तैयार करना है. यह स्कीम टैक्स छूट के साथ 8.2% का बेहतरीन ब्याज देती है.

- ब्याज दर : 8.2% सालाना (कंपाउंडेड)

- न्यूनतम निवेश : ₹250 प्रति वर्ष

- अधिकतम निवेश : ₹1.5 लाख प्रति वर्ष

- लॉक-इन अवधि : बेटी के 21 वर्ष की आयु तक

- टैक्स लाभ : धारा 80C के तहत छूट

मान लीजिए, अगर हर साल ₹1.5 लाख जमा किए जाएं तो 15 साल में लगभग ₹45 लाख का फंड तैयार हो सकता है जबकि कुल निवेश ₹22.5 लाख रहेगा. यानी करीब ₹22.5 लाख का ब्याज लाभ मिलेगा.

3. बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS)

60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए यह सबसे भरोसेमंद और स्थिर निवेश विकल्पों में से एक है. बैंक FD में सामान्य लोगों की तुलना में महिलाओं को 0.50% अधिक ब्याज मिलता है. वहीं SCSS में तिमाही ब्याज भुगतान की सुविधा होती है.

- ब्याज दर : 7% से 7.5% सालाना

- निवेश सीमा (SCSS) : ₹1,000 से ₹30 लाख तक

- अवधि : 5 वर्ष

- टैक्स लाभ : धारा 80C के तहत छूट

मान लीजिए, अगर कोई वरिष्ठ महिला ₹10 लाख निवेश करती है तो हर तिमाही ₹18,750 ब्याज मिलेगा और 5 साल में कुल ₹3.75 लाख से अधिक ब्याज प्राप्त होगा.

4. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

यह पोस्ट ऑफिस की सबसे लोकप्रिय फिक्स्ड इनकम स्कीमों में से एक है. इसमें निवेश पर तय ब्याज दर मिलती है और जोखिम बिल्कुल नहीं होता. टैक्स छूट का फायदा भी इसमें मिलता है.

- ब्याज दर : 7.7% सालाना

- अवधि : 5 वर्ष

- न्यूनतम निवेश : ₹1,000

- टैक्स लाभ : धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक

मान लीजिए, अगर कोई महिला ₹1 लाख का निवेश करती है तो 5 साल बाद लगभग ₹1,45,000 मिलेंगे. यानी ₹45,000 का गारंटीड रिटर्न मिलेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

23 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago