होम / पर्सनल फाइनेंस / 1 अप्रैल से NPS में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, लाभार्थी इस तरह उठा सकेंगे फायदा

1 अप्रैल से NPS में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, लाभार्थी इस तरह उठा सकेंगे फायदा

राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के खाते में लॉग-इन करने की प्रक्रिया में अप्रैल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है, PFRDA का कहना है कि इससे एनपीएस खाते की सुरक्षा बढ़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप भी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के लाभार्थी हैं तो आपके लिए बड़ी अपडेट है, NPS की लॉग-इन प्रोसेस में अप्रैल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इसके लिए दोहरी सुरक्षा व्यवस्था (टू-फैक्टर ऑथिंटिकेशन) लागू होगी. इसमें एनपीएस सदस्यों को आधार सत्यापन और मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए लॉगइन करना होगा. यह नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू हो जाएगी. 

टू-फैक्टर ऑथिंटिकेशन हुआ अनिवार्य

पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने हाल ही में टू-फैक्टर ऑथिंटिकेशन को अनिवार्य किया है. नियामक का कहना है कि इससे एनपीएस खाते की सुरक्षा बढ़ेगी. खाते को सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRA) सिस्टम के जरिए संचालित किया जाता है. सीआरए सिस्टम एक वेब आधारित प्लेटफॉर्म है, जिसे एनपीएस से संबंधित कामों के लिए तैयार किया गया है.

लाभार्थी ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल

PFRDA के मुताबिक, आधार आधारित लॉग-इन सत्यापन को NPS सदस्य के यूजर आईडी से जोड़ा जाएगा. इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भी दर्ज करने के बाद एनपीएस खाते में लॉगइन किया जा सकेगा. 

ऐसे बढ़ेगी खाते की सुरक्षा

1. लॉगइन पासवर्ड, आधार सत्यापन और मोबाइल ओटीपी के जरिए आधार से ही खाते को संचालित कर पाएंगे, कोई और इसे संचालित नहीं कर पाएगा. 
2. लॉगइन प्रक्रिया के दौरान पांच बार गलत पासवर्ड दर्ज करने पर खाता लॉक हो जाएगा. दोबारा शुरू करने के लिए फिर से नया पासवर्ड बनाना होगा. 
3. इसके लिए आईपिन के लिए अनुरोध करना होगा या पहले से दर्ज गुप्त सवालों के उत्तर देने की जरूरत पड़ेगी. 

अभी यह है व्यवस्था

वर्तमान में NPS सदस्यों को खाते में लॉग-इन करने के लिए आईडी और पासवर्ड की जरूरत होती है. इनके माध्यम से ही खाते में लॉगइन करने के बाद किसी तरह का बदलाव और निकासी संभव होती है. अभी केंद्र और राज्य सरकारों के नोडल अधिकारी सीआरए (CRA) सिस्टम में लॉग-इन करने के लिए पासवर्ड आधारित व्यवस्था पर निर्भर हैं. इसे और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए इसे आधार और ओटीपी सत्यापन से जोड़ा जाएगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago