होम / पर्सनल फाइनेंस / महज छोटी राशि से इस फंड में शुरु कीजिए निवेश, ये है इसकी खास बात 

महज छोटी राशि से इस फंड में शुरु कीजिए निवेश, ये है इसकी खास बात 

नया फंड ऑफर शुरुआती सब्सक्रिप्शन के लिए 6 फरवरी 2024 को खुलेगा और 20 फरवरी 2024 को बंद होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

निवेश के इस दौर में बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट ने नए इक्विटी फंड 'बजाज फिनसर्व लार्ज एंड मिड कैप फंड' लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी ने इस फंड में जुटाई गई राशि को आकर्षक मूल्यांकन पर ट्रेड करने वाली कंपनियों के स्टॉक में निवेश के जरिए निवेशकों की संपत्ति बढ़ाने के लिए बनाया गया है. यह फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो लार्जकैप और मिडकैप दोनों श्रेणी के शेयरों में निवेश करती है, वहीं लंबी अवधि में स्थिरता और बेहतर रिटर्न निश्चित करने पर फोकस करती है.

इकोनॉमिक मोट का कंपनी कर रही है इस्‍तेमाल 
बजाज फिनसर्व लार्ज एंड मिड कैप फंड एसेट अलोकेशन स्‍ट्रैटेजी (परिसंपत्ति आवंटन रणनीतियों) को तय करने में 'इकोनॉमिक मोट' की तकनीक का इस्‍तेमाल करता है. निवेश में 'इकोनॉमिक मोट' एक सुरक्षा ढाल की तरह है, जो व्यापार जगत में कंपनी के मुनाफे को भविष्य की कई तरह की चुनौतियों से बचाती है. यह एक ऐसी रणनीति है जो तेजी से ग्रोथ करने की क्षमता रखती है. 

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ? 
इस स्कीम  के लॉन्च पर बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट के सीईओ, गणेश मोहन ने कहा, ‘यह नई पेशकश हमारी रणनीतिक सोच और बाजार की गतिशीलता की गहरी समझ का प्रमाण है. हम बड़े आकार की कंपनियों और तेजी से बढ़ रही मिडकैप कंपनियों, दोनों की ग्रोथ क्षमता का लाभ उठा रहे हैं. यह तरीका निवेशकों को मजबूती से स्थापित दिग्गज कंपनियों की सापेक्ष स्थिरता और बाजार में तेजी से उभरते सितारों की ग्रोथ से लाभ उठाने की अनुमति देता है.

क्‍या बोले कंपनी के सीआईओ?
बजाज फिनसर्व एसेट मैनेजमेंट के सीआईओ, निमेश चंदन ने इस मौके पर कहा कि लार्ज एंड मिड कैप एक ऐसी श्रेणी है, जिसमें कई कंपनियां अपने बिजनेस में लीड करती हैं. इस फंड की प्रमुख विशेषता मोट इन्वेस्टिंग रणनीति के आधार पर स्टॉक का चयन है. यह एक ऐसी रणनीति है जो प्रतिस्पर्धात्मक लाभ वाली कंपनियों की पहचान करती है जो उन्हें अपने नेतृत्व और मजबूत बिजनेस मेट्रिक्स की रक्षा करने में मदद करती है, जिसके चलते लॉन्ग टर्म वैल्यू (दीर्घकालिक मूल्य) का निर्माण होता है.

हम कंपनियों का हर नजरिए से विश्लेषण (मसलन कंपनी में ग्रोथ की क्षमता, कैश या कर्ज की स्थिति, मैनेजमेंट, बिजनेस मॉडल) के  आधार पर अलग अलग सेक्टर में मजबूत बिजनेस वाली कंपनियों की पहचान करने का प्रयास करते हैं और इस प्रकार अपने निवेशकों के लिए एक डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाते हैं। हमारा मानना है कि मोट इन्वेस्टिंग मजबूत बिजनेस मॉडल की पहचान करने के लिए एक मजबूत ढांचा है, जिसमें लंबी अवधि में हाई रिटर्न देने की क्षमता है.

ये भी पढ़ें : बाजार में ऐसा क्‍या हुआ कि TCS और LIC के शेयरों में आ गई जबरदस्‍त बढ़त 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

39 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago