होम / पर्सनल फाइनेंस / इस तरह से हर महीने इन्वेस्ट करें 1000 रुपए और पाएं 34 लाख का रिटर्न!

इस तरह से हर महीने इन्वेस्ट करें 1000 रुपए और पाएं 34 लाख का रिटर्न!

हर महीने आपके बैंक अकाउंट में से वह राशि काट ली जाती है और आपके चुने हुए म्युचुअल फंड में निवेश कर दी जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पैसे बचाना एक कला है, लेकिन बचाए हुए पैसों का सही जगह इन्वेस्ट करके जबरदस्त रिटर्न्स प्राप्त करना उससे भी बड़ी और महत्त्वपूर्ण कला है और यह कला हर व्यक्ति को नहीं आती. आज के समय में लोग पैसे बचा तो लेते हैं, लेकिन निवेश के इतने सारे माध्यम उपलब्ध हैं कि लोग समझ नहीं पाते कि पैसे कहां इन्वेस्ट करें ताकि उन्हें बेहतर रिटर्न्स प्राप्त हो सकें. निवेश के अनेक साधनों में से एक SIP यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान भी है. 

कैसे काम करता है SIP?
SIP या सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के माध्यम से आप एक तय राशि का चयन करते हैं और हर महीने आपके बैंक अकाउंट में से वह राशि काट ली जाती है और आपके चुने हुए म्युचुअल फंड में निवेश कर दी जाती है. SIP के काम करने का तरीका कुछ हद तक FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट के जैसा ही होता है और यह नियमित अवधी पर आपके बैंक अकाउंट से एक तय राशि को म्युचुअल फंड में निवेश कर देती है जिससे आपको बेहतर रिटर्न्स प्राप्त होते हैं. SIP बहुत ही सुविधाजनक होती है और आप रकम, समयावधि और म्युचुअल फंड का चयन भी कर सकते हैं. आप चाहें तो रोजाना, साप्ताहिक, मासिक या फिर त्रैमासिक (तीन महीनों में एक बार) आधार पर अपने बैंक अकाउंट से एक तय राशि की कटौती को चुन सकते हैं. 

1000 रुपए प्रतिमाह से 34 लाख तक 
वैसे तो समयावधि का चयन पूरी तरह आप पर निर्भर करता है लेकिन मासिक SIP ही ज्यादा प्रसिद्ध हैं क्योंकि यह आपकी सैलरी की समयावधि के साथ एकदम ठीक बैठती हैं. कम निवेश करके आप SIP के माध्यम से बेहतर रिटर्न्स प्राप्त कर सकते हैं. फंड्स इंडिया द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार आप 1000 रुपए प्रतिमाह जितनी बचत करके भी लंबे समय में बेहतर रिटर्न्स प्राप्त कर सकते हैं. उदाहरण के लिए अगर आप सिर्फ 1000 रुपए प्रतिमाह जितनी राशि को 30 सालों तक लगातार इन्वेस्ट करते हैं तो 12% प्रतिवर्ष की रिटर्न दर से आपके पोर्टफोलियो की कीमत लगभग 34.9 लाख रुपए पहुंच जायेगी जबकि आपने केवल 3.6 लाख रुपए ही इन्वेस्ट किये थे. 

SIP का एक और फायदा
इसी तरह अगर आप 20 सालों तक 1000 रुपए प्रतिमाह जितनी राशि इन्वेस्ट करते हैं तो आपके द्वारा इन्वेस्ट की गई कुल राशि लगभग 2,40,000 रुपए होगी जबकि आपके पोर्टफोलियो की कीमत 9.89 लाख रुपए पहुंच जायेगी. ठीक इसी तरह अगर आप 10 सालों तक हर महीने 1000 रुपए इन्वेस्ट करते हैं तो आपको 2 लाख 30 हजार रुपयों का रिटर्न प्राप्त होगा जबकि आपने इस दौरान 1 लाख 20 हजार रुपए ही इन्वेस्ट किये होंगे. SIP आपको निवेश करने का लचीलापन देती है और आप चुनकर लार्ज-कैप, मिड-कैप या फिर स्मॉल कैप-फंड में निवेश कर सकते हैं. यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके रिस्क झेलने की क्षमता क्या है.
 

यह भी पढ़ें: Azad Engineering के IPO को कैसा मिल रहा है रिस्‍पांस, क्‍या है ग्रे मार्केट की स्थिति 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

21 hours ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

2 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

2 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago