होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या सीनियर सिटीजन को ये 4 सौगात देने जा रही है मोदी सरकार? जानते हैं क्‍या हैं ये? 

क्‍या सीनियर सिटीजन को ये 4 सौगात देने जा रही है मोदी सरकार? जानते हैं क्‍या हैं ये? 

सीनियर सिटीजन की सबसे बड़ी समस्‍या ये होती है कि उम्र बढ़ने के साथ उनकी आय के साथ सीमित हो जाते हैं. ऐसे में सरकार की ओर से मिलने वाली छूट काफी हद तक उनकी सेविंग को बढ़ा सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

22 जुलाई को आने वाले पूर्ण बजट को लेकर वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण अलग-अलग सेक्‍टर के लोगों से लगातार मुलाकात कर रही हैं. निर्मला सीतारमण इस बजट में किसे क्‍या सौगात देंगी इसके कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्‍या इस बार सरकार सीनियर सिटीजन को कुछ बड़ी सौगात देने जा रही है. रेलवे की सब्सिडी बंद करने के बाद अब खबर आ रही है सरकार इस बार बजट में 4 खुश खबरियां दे सकती हैं. इनमें लॉन्‍ग टर्म कैपिटल गेन पर लगने वाले टैक्‍स की सीमा में इजाफा करने के साथ कई और तोहफे भी हैं. 

शेयर बाजार से ज्‍यादा कर सकेंगे कमाई 
सीनियर सिटीजन के लिए जीवन की आजीविका या तो उनकी पेंशन होती है या फिर उनके द्वारा की गई बचत एक बड़ा साधन होती है. ऐसे में अगर पेंशन है तो सही है लेकिन ज्‍यादातर लोग इक्विटी और म्‍यूचुअल फंड से होने वाले फायदे पर ज्‍यादा निर्भर होते हैं. ऐसे में अभी तक होता ये है कि अगर आप इक्विटी या म्‍यूचुअल फंड के माध्‍यम से 1 लाख रुपये तक का मुनाफा कमाते हैं तो उस पर आपको कोई टैक्‍स नहीं देना होता है. लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार के बजट में सरकार इसे 2 लाख करने की तैयारी कर रही है. ऐसे में अगर आपकी कमाई 2 लाख रुपये तक पहुंचती है तो भी आपको राहत मिल जाए. 

ये भी पढ़ें: जब इन कर्मचारियों के लिए भगवान बनकर आ गए रतन टाटा, जानते हैं क्‍या है पूरा मामला?

मिल सकता है हाउस रेंट पर टैक्‍स डिडक्‍शन 
दरअसल जानकारों का कहना है कि देश में ऐसे बुजुर्गों की संख्‍या सीमित है जिन्‍हें पेंशन मिलती है. ज्‍यादातर बुजुर्ग ऐसे हैं जो किराए के घर में रहते हैं. ऐसे में सरकार इन सभी बुजुर्गों को हाउस रेंट पर टैक्‍स डिडक्‍शन से मुक्ति दे सकती है. अगर ऐसा होता है तो उन्‍हें बड़ा फायदा हो सकता है. इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि यदि किसी बुजुर्ग के घर का किराया 10 हजार रुपये प्रति माह भी होता है तो उसे 1लाख 20 हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है. 

हेल्‍थ इंश्‍योरेंस प्रीमियम पर टैक्‍स डिडक्‍शन 
खबरों के अनुसार सरकार इस बजट में सीनियर सिटीजनों के लिए हेल्‍थ इंश्‍योरेंस प्रीमियम पर भी छूट दे सकती है. मौजूदा समय में सरकार की ओर से सीनियर सिटीजन को हेल्‍थ प्रीमियम पर 50 हजार रुपये तक की छूट मिलती है सरकार इस बजट में इसे 1 लाख रुपये तक कर सकती है. इसी तरह चौथा फायदा सरकार एनएससी (नेशनल सेविंग स्‍कीम) पर मिलने वाली छूट का दायरे में इजाफा करके दे सकती है. अगर आप इस स्‍कीम में डेढ़ लाख तक निवेश करते हैं तो आपको कोई टैक्‍स नहीं लगता है. सरकार इस सीमा में इजाफा कर सकती है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

23 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

30 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago