होम / पर्सनल फाइनेंस / रिटायरमेंट को लेकर बदल रही है लोगों की राय, सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

रिटायरमेंट को लेकर बदल रही है लोगों की राय, सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सर्वे बता रहा है कि भारतीयों का मानना है कि उन्हें अपना रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए अपनी सालाना आय का 10-12 गुना चाहिए, जो 2020 के सर्वेक्षण में 8-9 गुना था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मौजूदा दौर में जहां निवेश करने के तरीकों में बदलाव आ रहा है वहीं दूसरी ओर लोगों की फाइनेंशियल प्‍लानिंग की प्राथमिकताएं भी बदल रही हैं. पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड रिटायरमेंट रेडीनेस सर्वे 2023 बता रहे हैं कि अब ज्‍यादा लोग अपने रिटायरमेंट को प्‍लॉन कर रहे हैं. 2020 में जहां मात्र 49 प्रतिशत लोग अपने रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे थे वहीं अब 67 प्रतिशत भारतीय इसके लिए खुद को तैयार मान रहे हैं. 2020 में भारत जहां इस सर्वे में 8 वें स्थान पर था, जो 2023 में 6वें स्थान पर पहुंच गया है. 

क्‍या कहती हैं सर्वे की कुछ अहम बातें
सर्वे कह रहा है कि लोगों की फाइनेंशियल प्‍लानिंग को लेकर सोचने के तरीके में बड़ा बदलाव हुआ है. पहले वो इसे अपने परिवार के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए 'सक्षम बनाने वाला' और सामाजिक सम्मान के लिए 'सक्षम होने का प्रतीक' माना जाता है. लेकिन महामारी के बाद, अपनी जीवनशैली और जरूरतों से समझौता किए बिना जिम्मेदारियों को पूरा  करने के नजरिए से देख रहा है.  

इन जरूरतों और जिम्मेदारियों में बड़ा घर बनाना, बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (क्वालिटी एजुकेशन) से लेकर फैशन, तकनीक, साज-सज्जा विकल्पों, छुट्टियों आदि के माध्यम से जीवनशैली को बेहतर बनाना शामिल है. इस सर्वे में 9 देशों में रहने वाले 3009 भारतीय प्रतिभागियों के साथ रिटायरमेंट को लेकर बात की गई है. इसमें मेट्रो और 6 नॉन-मेट्रो शहरों में रहने वाले लोगों की ओवरआल फाइनेंशियल प्लानिंग, विशेष रूप से उनकी रिटायरमेंट की योजना के प्रति सोच और व्यवहार का आंकलन किया गया है.

लोगों की देनदारियों में हुआ है इजाफा
सर्वे बताता है कि व्यक्तिगत आय में बढ़ोतरी के साथ लोगों की आय में से कर्ज और देनदारियों के लिए आवंटन बढ़ रहा है. भारतीय अपने धन का 59 फीसदी घरेलू खर्चों के लिए और 18 फीसदी लोन चुकाने के लिए आवंटित कर रहे हैं, जो 2020 के सर्वेक्षण के निष्कर्षों से थोड़ा अधिक है. सर्वे में भाग लेने वाले 48% लोगों ने बताया कि महामारी के कारण सोच, व्यवहार और फाइनेंशियल प्‍लॉनिंग में बदलाव आया है. भारतीय पहले के मुकाबले वित्तीय रूप से अधिक जागरूक, योजनाबद्ध और अनुशासित हो गए हैं. 

अधिक आय पर ज्‍यादा ध्‍यान दे रहे हैं भारतीय 
सर्वे ये भी बता रहा है कि कम आय के साथ, अधिक रिटर्न पैदा करने और वित्तीय रूप से सुरक्षित रहने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है. जैसे-जैसे आय बढ़ रही है, लोगों की प्राथमिकता अपने वर्तमान संस्‍थान यानी वर्किंग प्लेस में हाई पोस्‍ट तक पहुंचने और पैसिव इनकम के सोर्स विकसित करने जैसे अन्य पहलुओं को दी जा रही है. महामारी के बाद, भारतीयों ने पारिवारिक सुरक्षा के अलावा, मेडिकल इमरजेंसी और रिटायरमेंट योजना जैसी लंबी अवधि के लक्ष्‍य पर अधिक जोर देना शुरू कर दिया है. 

रिटायरमेंट प्राथमिकता में है
सर्वे ये भी कह रहा है कि महामारी के बाद, 'महंगाई' और 'आर्थिक मंदी' रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल प्‍लॉनिंग से संबंधित चिंताओं की टॉप लिस्ट में आ गए हैं. यह 2020 के सर्वे की तुलना में दोगुना हो गया, जो हाल की व्यापक-आर्थिक चुनौतियों के प्रभाव को दर्शाता है. सर्वे ये भी कह रहा है कि 67 फीसदी भारतीय कह रहे हैं कि वे रिटायरमेंट के लिए तैयार हैं, जिससे कुल मिलाकर भावनात्मक लाभ होता है, जिससे उन्हें काम और जीवन के बारे में सकारात्मक सोच मिलती है. जिन लोगों ने अपनी रिटायरमेंट की योजना बनाई है, वे आमतौर पर इसे 33 साल की उम्र के आसपास शुरू करते हैं और जिन्होंने नहीं किया है, वे 50 की उम्र में शुरू करने का इरादा रखते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

9 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

25 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

34 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago