होम / पर्सनल फाइनेंस / अब ये म्‍यूचुअल फंड कंपनी लेकर आई रिटायरमेंट फंड, इतने से शुरू कर सकते हैं निवेश 

अब ये म्‍यूचुअल फंड कंपनी लेकर आई रिटायरमेंट फंड, इतने से शुरू कर सकते हैं निवेश 

कंपनी की ओर से लाया गया ये एक ओपन एंडेड रिटायरमेंट सॉल्यूशन फंड है, जिसमें 5 साल या रिटायरमेंट की आयु तक (जो भी पहले हो) लॉक-इन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लगातार महंगे होते इलाज से लेकर दूसरी चुनौतियों का ध्‍यान रखते हुए अब ज्‍यादातर लोग अपने रिटायरमेंट को लेकर निवेश करना शुरू कर देते हैं. इसी कड़ी में पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड ने आज अपने ओपन-एंडेड फंड, पीजीआईएम इंडिया रिटायरमेंट फंड के लॉन्च की घोषणा की है. इस  फंड में 5 साल या 60 साल की रिटायरमेंट की उम्र (जो भी पहले हो) तक लॉक-इन की सुविधा मौजूद है. 

फंड में कितने से कर सकते हैं शुरू 
इस फंड का एग्जिट लोड शून्य है. जबकि लॉक इन पीरियड की बात करें तो वो 5 साल या रिटायरमेंट की आयु (60 साल) तक, जो भी पहले हो वही माना जाएगा. (लॉक इन अवधि तब भी लागू होती है जब निवेशक 5 साल की अनिवार्य लॉक इन अवधि या रिटायरमेंट की आयु, जो भी पहले हो, से पहले पीजीआईएम इंडिया रिटायरमेंट फंड से फंड हाउस के भीतर किसी अन्य योजना में चला जाता है.

योजना से ट्रांसफर-आउट का अनुमति यूनिट के आवंटन की तारीख से 5 साल की लॉक-इन अवधि या 60 साल की रिटायरमेंट की उम्र प्राप्त करने, जो भी पहले हो दी जाएगी और यह अगर कोई एग्जिट लोड है तो उसके अधीन होगी. फंड 26 मार्च से खुल चुका है जबकि 9 अप्रैल को बंद होगा. इस फंड के लिए प्रारंभिक खरीद/स्विच-इन: न्यूनतम 5,000 रुपये/- और उसके बाद 1 रुपये/- के मल्टीपल में किया जा सकता है. इसके अतिरिक्‍त न्यूनतम 1,000 रुपये/- और उसके बाद 1 रुपये/- के मल्टीपल में की जा सकती है.   एसआईपी के लिए कम से कम 5 इंस्टॉलमेंट और प्रति किस्त कम से कम 1,000 रुपये/- का निवेश जरूरी होगा और उसके बाद 1 रुपये/- के मल्टीपल में कितना भी निवेश किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: भविष्‍य में इस एनर्जी से काम करेंगी Google, Microsoft और Amazon, जानते हैं क्‍या है मकसद

इन क्षेत्रों में निवेश से मिलेगा बेहतर रिटर्न 
फंड का लक्ष्य इक्विटी, इक्विटी संबंधित विकल्पों, आरईआईटी (REITs) और इनविट (InvITs) और फिक्‍स्‍ड इनकम सिक्योरिटीज के मिक्‍स में निवेश करके निवेशकों को बेहतर रिटर्न देते हुए उनके रिटायरमेंट लक्ष्य को पूरा करना है और उसी के अनुसार आय प्रदान करना है. इस फंड के बारे में बताते हुए पीजीआईएम इंडिया एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ, अजीत मेनन ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद लंबे समय तक जीवित रहना एक ऐसा जोखिम है, जिस पर ज्‍यादा ध्‍यान नहीं रहता, लेकिन हर किसी को इसका समाधान खोजने के लिए जूझना पड़ता है.

हमारे जीवन के अधिकांश लक्ष्य जैसे घर बनाना, बच्‍चों की शिक्षा, पसंद की कार खरीदना ये सब लोन लेकर पूरे किए जा सकते हैं, लेकिन जब रिटायरमेंट की बात आती है तो हम इसे लोन से पूरा नहीं कर सकते. इस प्रकार लोगों के लिए अपने रिटायरमेंट फंड को प्राथमिकता देना जरूरी है. 

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ? 
पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड के सीआईओ विनय पहाड़िया का कहना है कि अलग अलग ग्लोबल एजेंसियों के अनुमान के अनुसार, भारत अगले कुछ साल में सबसे तेजी से बढ़ती जी-20 अर्थव्यवस्था में से एक बनने की ओर आगे बढ़ रहा है. लंबी अवधि में, कॉर्पोरेट आय किसी देश की नॉमिनल जीडीपी में ग्रोथ को ट्रैक करती है और स्टॉक की कीमतें अर्निंग में ग्रोथ को ट्रैक करती हैं. हाई ग्रोथ और बेहत क्वालिटी वाली लार्ज और मिड कैप कंपनियों में निवेश करने का निरंतर अवसर है जो भारत की ग्रोथ स्टोरी का लाभ उठा सकते हैं. ऐसी कंपनियां लंबे समय तक कैपिटल-एफिशिएंट तरीके से तेज ग्रोथ से पूंजी का संयोजन (कंपाउंड कैपिटल) जारी रख सकती हैं. इस तरह से हाई ग्रोथ और अच्छे क्वालिटी वाले शेयरों का एक डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो एक मजबूत रिटायरमेंट फंड बनाने में मदद कर सकता है.

नोट: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से उसे लेकर सलाह जरूर ले लें.  इस खबर को पब्लिश करना सिर्फ खबर के माध्‍यम से जानकारी देना है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

11 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago