होम / पर्सनल फाइनेंस / अब ITR दाखिल करने पर लगेगा जुर्माना, अंतिम दिन तक 7 करोड़ से अधिक लोग फाइल चुके हैं आईटीआर

अब ITR दाखिल करने पर लगेगा जुर्माना, अंतिम दिन तक 7 करोड़ से अधिक लोग फाइल चुके हैं आईटीआर

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने के केवल अंतिम दिन ही 50 लाख से अधिक लोगों ने आईटीआर फाइल किया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इनकम टैक्‍स रिटर्न (ITR) दाखिल करने का कल यानी 31 जुलाई 2024 को अंतिम दिन था. वैसे तो हर बार आईटीआर फाइलिंग की डेडलाइन आगे बढ़ाई जाती है, लेकिन इस बार डेट आगे बढ़ाने को लेकर कोई अपडेट नहीं आया. ऐसे में आय कर विभाग (Income Tax Department) ने बुधवार शाम 7 बजे तक टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले लोगों का आंकड़ा जारी कर दिया. इसे लेकर विभाग ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट भी शेयर की है.वहीं, अब जो भी लोग आईटीआर फाइल करेंगे, उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा. तो आइए जानते हैं अब आईटीआर फाइल करने पर कितना जुर्माना लगेगा?  

7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने फाइल किया आईटीआर
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इनकम टैक्‍स रिटर्न दाखिल करने के आखिरी दिन बुधवार शाम 7 बजे तक 7 करोड़ से ज्‍यादा लोगों ने टैक्स रिटर्न दाखिल किए. आयकर विभाग ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी है. विभाग ने लिखा है कि अब तक (31 जुलाई) 7 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं. इनमें से 50 लाख से ज्यादा आईटीआर बुधवार को दाखिल किए गए हैं.

करदाताओं की सहायता के लिए 24 घंटे काम कर रहा हेल्पडेस्क 
आय कर विभाग के अनुसार आईटीआर दाखिल करने, टैक्‍स पेमेंट और अन्य संबंधित सेवाओं के लिए करदाताओं की सहायता के लिए हमारा हेल्पडेस्क 24 घंटे सातों दिन के आधार पर काम कर रहा है. हम कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सत्र और ‘एक्स’ के माध्यम से सहायता प्रदान कर रहे हैं. इनकम टैक्स रिटर्न समय पर भरना एक कानूनी बाध्यता है. अगर कोई निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरता है तो आईटी विभाग जुर्माना लगा सकता है. यह जुर्माना कई फैक्‍टरों पर निर्भर करता है. इनमें देरी की अवधि, आय का स्तर और पिछले वर्षों में रिटर्न फाइल करने का इतिहास शामिल है. 

अब टैक्स भरने पर लगेगा जुर्माना
31 जुलाई 2024 को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख थी. वहीं, अब 1 अगस्त से रिटर्न भरने पर आपको जुर्माना भरना पड़ेगा. अगर आपकी सालाना आय 5 लाख रुपये से ज्यादा तो आपको 5,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा.  अगर आपकी आय इससे कम है तो 1  हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

2 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

2 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

5 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago