होम / पर्सनल फाइनेंस / 31 जुलाई के बाद भी बिना जुर्माने के भर सकते हैं ITR,  जानिए कौन और कैसे?

31 जुलाई के बाद भी बिना जुर्माने के भर सकते हैं ITR,  जानिए कौन और कैसे?

Income Tax Department कुछ टैक्सपेयर्स को 31 अक्टूबर तक ITR दाखिल करने की सुविधा देता है. उन्हें आयकर विभाग की ओर से 3 महीने का अतिरिक्त समय दिया जाता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आगर आपके अभी तक आईटीआर (Income Tax Return) फाइल नहीं किया है, तो जल्द कर लें. दरअसल, आईटीआर फाइल करने के लिए अब आपके पास केवल 3 दिन ही बचे हैं. आपको बता दें, 31 जुलाई 2024 आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख है. अगर आप इस अंतिम तारीख के बाद आईटीआर दाखिल करते हैं, तो आपको अपनी आय के हिसाब से जुर्माना देना होगा. हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो बिना जुर्माना दिए अंतिम तारीख के बाद भी आईटीआर दाखिल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि 31 जुलाई की समयसीमा के बाद कौन लोग आईटीआर दाखिल कर सकते हैं और क्यों?

इन्हें मिलता है 3 महीने का अतिरिक्त समय
आपको बता दें, जिन लोगों का सालाना वेतन 5 लाख रुपये से कम है, उन्हें 1 हजार रुपये लेट फीस का भुगतान करना पड़ेगा. वहीं, जिनका वेतन 5 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें 5 हजार रुपये लेट फीस देनी होगी. वहीं, आय कर विभाग द्वारा कुछ लोगों को आईटीआर फाइल करने के लिए 3 महीने का अतिरिक्त समय दिया जाता है. जैसे जिन कारोबारियों या व्यक्तियों के खातों का ऑडिट होना जरूरी है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा अलग होती है. ये लोग 31 अक्टूबर तक आईटीआर दाखिल कर सकते हैं. आय कर विभाग की ओर से इन्हें 3 महीने का अतिरिक्त समय दिया जाता है, ताकि वे किसी मान्यता प्राप्त सीए से ऑडिट करा सकें और उसके बाद अपना आईटीआर दाखिल कर सकें. 

ये लोग 30 नवंबर तक फाइल कर सकते हैं आईटीआर
कुछ खास तरह के लेन-देन के लिए आईटीआर दाखिल करने में छूट भी दी गई है. अगर किसी व्यवसाय को अपने अंतरराष्ट्रीय लेन-देन में ट्रांसफर प्राइसिंग रिपोर्ट दाखिल करने की जरूरत है, तो ऐसे व्यवसाय को आईटीआर दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाता है. ऐसे लोग 30 नवंबर तक अपना रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. अंतरराष्ट्रीय लेन-देन के अलावा कुछ खास तरह के घरेलू लेन-देन में भी ऐसी छूट दी गई है.
 

इसे भी पढ़ें-फ्रॉड कॉल को रोकने के लिए google लेकर आया जेमिनी नैनो एआई, ऐसे करेगा काम

टैक्सपेयर्स की सहायता के लिए हेल्पडेस्क
आय कर विभाग का हेल्पडेस्क टैक्सपेयर्स की सहायता के लिए 24×7 काम कर रहा है. रिटर्न की ई-फाइलिंग से संबंधित प्रश्नों और ई-फाइलिंग वेबसाइट पर लॉगिन समस्याओं के लिए आप 1800-103-0025 (टोल फ्री) और 080-46122000 (हेल्पडेस्क) पर संपर्क कर सकते हैं. यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक उपलब्ध रहती है. इससे आईटीआर दाखिल करने से लेकर कर भुगतान तक की सेवाएं देने में मदद मिलती है. हेल्प डेस्क कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सेशन और सोशल मीडिया के जरिए सहायता करता है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

2 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

2 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago