होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या आपका पासपोर्ट भी हो रहा है एक्‍सपायर, जानिए कैसे कराना है रिन्‍यू? 

क्‍या आपका पासपोर्ट भी हो रहा है एक्‍सपायर, जानिए कैसे कराना है रिन्‍यू? 

अगर आप पासपोर्ट नॉर्मल तरीके से बनवाते हैं तो ये आपको 15 दिन में मिल जाता है. जबकि अगर आप तत्‍काल में बनवाते हैं तो ये 3 दिन में मिल जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विदेश यात्रा करने वालों के लिए पासपोर्ट एक सबसे अहम दस्‍तावेज है. इस दस्‍तावेज की अहमियत को ऐसे समझा जा सकता है कि विदेशों में किसी भी नागरिक की पहचान का सबसे अहम दस्‍तावेज पासपोर्ट ही होता है. क्‍या आपका पासपोर्ट भी एक्‍सपायर होने जा रहा है तो ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप ऑनलाइन तरीके से कैसे आवेदन कर सकते हैं. 

ऐसे करें ऑनलाइन तरीके से आवेदन 
- सबसे पहले पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर जाएं. 
-अगर आप पुराने यूजर्स हैं और अपने यूजर आईडी पासवर्ड को जानते हैं तो लॉगिन करें और नए यूजर नए तरीके से लॉगिन करें. 
-नए पासपोर्ट के लिए आवेदन/ पासपोर्ट रिन्‍यू पर क्लिक करें. 
-इसके बाद एप्लिकेशन भरें और सभी जानकारी डाल दें. 
-इसके बाद वेबसाइट आपसे एक सेल्‍फ डिक्‍लेरेशन मांगेगी उसे देने के बाद पेमेंट जमा करें अपने अप्‍वॉइंटमेंट तय करें. 

अगर नया पासपोर्ट अप्‍लाई करना हो तो 
-सबसे पहले अपने मोबाइल में mPassportSeva ऐप को डाउनलोड करें. 
-सबसे पहले New User Ragistration पर क्लिक करें. 
-रजिस्‍ट्रेशन करते वक्‍त आपसे नाम, जन्‍म तिथि और ईमेल आईडी की जानकारी दें. 
-अब कैपाचे डालें और सबमिट कर दें.इसके बाद आपको मेल पर पासपो‍र्ट विभाग की ओर से मेल मिलेगा जिसमें आपके लिए वेरिफिकेशन कोड होगा. मेल पर जाकर क्लिक करें और फिर लॉगिन करें. 

-उसके बाद Apply For Fresh Passport के ऑप्‍शन पर क्लिक करें. 
-इसके बाद अपने नदजीकी पासपोर्ट ऑफिस चुनें और अप्‍वाइंटमेंट की डेट भी चेक कर लें. 
-उसके बाद आपको तय करना होगा कि आपको पासपोर्ट कब चाहिए नार्मल चाहिए या जल्‍दी चाहिए. अगर अर्जेंट चाहिए तो 3 दिन में मिलेगा और नार्मल चाहिए तो 15 दिन में मिलेगा. नार्मल में पुलिस वेरिफिकेशन पहले होती है और तत्‍काल में पासपोर्ट आने के बाद होती है. 

-इसके बाद अप्‍वॉइंटमेंट की तारीख भरें, और फिर आपको विभाग की ओर से डेट दी जाएगी. इसके बाद फीस  जमा करनी होगी, और कंफर्मेशन के लिए मेल आएगा. आप चाहें तो अपने आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जमा कर सकते हैं. 

-इसके बाद तय तारीख पर पासपोर्ट सेंटर जाएं वहां आपके दस्‍तावेजों की जांच होगी. 
-उसके बाद पुलिस आपके घर आकर वेरिफिकेशन करेगी. 

-सभी वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद आपको 3 दिन में या 15 दिन में पासपोर्ट मिल जाएगा. 

-अगर आप 10 साल की वैलिडिटी वाला 36 पेज का पासपोर्ट चाहते हैं तो आपको 1500 रुपये देने होंगे. 
- 60 पेज के नए पासपोर्ट के लिए आपको 2000 रुपये देने होंगे. 

ये भी पढ़ें: क्‍या और भी कम होने वाले हैं सरसों के तेल के दाम, क्‍यों एमएसपी से नीचे हो रही है खरीद?


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago