होम / पर्सनल फाइनेंस / मात्र 100 रुपये से करिए इस टेक्‍नोलॉजी फंड में निवेश, और भी हैं इसके कई फायदे 

मात्र 100 रुपये से करिए इस टेक्‍नोलॉजी फंड में निवेश, और भी हैं इसके कई फायदे 

इस फंड के लिए एनएफओ 12 फरवरी 2024 को खुल रहा है और 26 फरवरी 2024 को बंद होगा. ये एक तरह का टेक्‍नोलॉजी फंड है और उसी से जुड़ी कंपनियों में निवेश करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी लंबे समय से किसी ऐसे फंड का इंतजार कर रहे थे जिसमें आप एक छोटे निवेश के साथ शुरुआत कर सकें तो कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (KMAMC / कोटक म्यूचुअल फंड) में अपनी संभावनाएं तलाश सकते हैं. कंपनी ने एक नया फंड लॉन्‍च किया है और ये टेक्नोलॉजी से जुड़े सेक्टर में निवेश करने वाली एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है. जो निवेशकों को टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है.

फंड के लॉन्‍च पर क्‍या बोले कोटक के एमडी?  
इस फंड के लॉन्‍च के अवसर पर केएमएएमसी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह ने कहा कि, टेक्‍नोलॉजी में निवेश करना अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि तेजी से विकसित हो रहे वैश्विक माहौल में आगे रहने का एक तरीका बन गया है. टेक्नोलॉजी भारत के विकास की कहानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. कोटक टेक्नोलॉजी फंड टेक्नोलॉजी सेक्टर के बढ़ते महत्व के अनुरूप है और निवेशकों को टेक्नोलॉजी सेक्टर के ग्रोथ की क्षमता में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है. उचित वैल्‍युएशन (मूल्यांकन) पर ग्रोथ दिखाने वाली कंपनियों पर फोकस के साथ, यह टेक्‍नोलॉजी फंड बॉटम-अप स्टॉक चुनने की रणनीति अपनाता है. 

इस स्‍कीम की फंड मैनेजर ने कही ये बात 
कोटक टेक्नोलॉजी फंड की फंड मैनेजर और हेड-इक्विटी रिसर्च, केएमएएमसी शिबानी कुरियन ने कहा, कई नई टेक्नोलॉजी के आने से डेली लाइफ की खपत में बढ़ोतरी और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी को अपनाने के साथ इस सेक्टर में मंदी देखी जा रही है. वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भी, भारतीय आईटी कंपनियों के मार्जिन प्रदर्शन, आरओई प्रोफाइल में ग्रोथ और हाई डिविडेंड भुगतान के साथ मजबूत कैश फ्लो (नकदी प्रवाह) दिया है. हमारा लक्ष्य कोटक टेक्नोलॉजी फंड के साथ लंबी अवधि में अपने निवेशकों के लिए उनके निवेश में इजाफा करके इसे कुशलतापूर्वक नेविगेट करना है. 

कब खुल रहा है फंड?  
कोटक टेक्नोलॉजी फंड के लिए नया फंड ऑफर (एनएफओ) 12 फरवरी 2024 को खुल रहा है और 26 फरवरी 2024 को बंद होगा. निवेशक इसमें कम से कम 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और इसके बाद स्‍कीम में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. इसके अलावा, निवेशकों के पास 100 रुपये से शुरू होने वाली और उसके बाद कितनी भी राशि से सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान (एसआईपी) के माध्यम से निवेश करने का भी विकल्प है. 

डिस्‍क्‍लेमर: किसी भी तरह के फंड की जानकारी को उसमें निवेश करने की सलाह ना माना जाए. किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर और टैक्स एडवाइजर से परामर्श जरुर करें. हमारा मकसद आपको बाजार में आने वाले नए प्‍लान की जानकारी देना है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

40 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago