होम / पर्सनल फाइनेंस / तय तरीख से पहले नहीं चुका पाए लोन की EMI, तो घबराएं नहीं करें ये काम

तय तरीख से पहले नहीं चुका पाए लोन की EMI, तो घबराएं नहीं करें ये काम

अगर कोई व्यक्ति लोन की ईएमआई चुकाने में मुश्किलों का सामना कर रहा है तो यहां हम उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे उसे राहत मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपने होम लोन लिया है तो तय तारीख पर EMI जमा करना जरूरी है. लेकिन कई बार ऐसा हो सकता है कि तय तारीख को आपके खाते में पर्याप्त पैसा न बचा हो. यह भी हो सकता है कि आप EMI की किस्त अपने बैंक में डालना भूल गए हों. किसी भी वजह से EMI जमा करने में चूक होने पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है, आइए एक उदाहरण से इसे समझते हैं.

एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले अमित मिश्रा के होम लोन की मासिक किस्त बाउंस हो गयी. उन्हें सैलरी समय से नहीं मिली, जिससे वे घर की मासिक किस्त नहीं भर पाए. आम तौर पर लोन की मासिक किस्त समय पर जमा नहीं होने पर कई तरह के चार्ज लग जाते है. जिस बैंक में आपका अकाउंट है, वह चार्ज लगाता है, वहीं लोन देने वाला वित्तीय संस्थान भी जुर्माना लगाता है. तो यहां जानिए वो तरीके, जिससे आप अपनी समस्‍या को पूरी तरह से दूर कर सकते हैं.

एरियर EMI को चुनें

आप लोन की मासिक किस्त में हर महीने दिक्कत महसूस कर रहे हैं तो आप मैनेजर से एडवांस EMI की जगह एरियर EMI चुकाने की बात करें. एरियर EMI के तहत पैसा महीने के आखिर में काटा जाता है. इस कारण एरियर EMI में आपको पैसा एकत्रित करने के लिए अधिक समय मिलता है, इससे आपको राहत मिलेगी. 

बैंक के नोटिस से न हों परेशान

अगर आपको लोन नहीं चुकाने या मासिक किस्त बाउंस होने को लेकर बैंक से कोई नोटिस मिला है तो परेशान न हों. क्योंकि बैंक अधिकारी आपकी नीयत समझना चाहते हैं. अगर आप किसी वास्तविक दिक्कत की वजह से लोन की मासिक किस्त नहीं चुका पाए तो बैंक से नोटिस मिलने के बाद आपके पास लोन चुकाने के लिए 60 दिन का समय होता है.' अगर इस अवधि के अंदर भी आप लोन नहीं चुकाते तो बैंक आपको एक नया नोटिस भेजेगा. इस फाइनल नोटिस की समय सीमा 30 दिन की होगी. 

बैंक अधिकारी को बताएं अपनी दिक्कत

बैंक लोन देने से पहले ग्राहक की कर्ज चुकाने की क्षमता का आंकलन करते हैं. इसके बाद भी अगर आप किसी वित्तीय दिक्कत की वजह से लोन की किस्त नहीं चुका पा रहे हैं, तो आप किस्त बाउंस होते ही लोन देने वाले बैंक में जाएं. उसके मैनेजर से अपनी दिक्कत शेयर करें. आम तौर पर मैनेजर अगली किस्त ध्यान से चुकाने की सलाह देता है. अगर आपकी दिक्कत बड़ी है तो आप कुछ महीने के लिए मासिक किस्त होल्ड करने की बात करें. अगर पैसे की व्यवस्था हो गयी है तो बाउंस हुई किस्त की रकम चुका दें और बैंक के मैनेजर को भरोसा दें कि आगे से ऐसा नहीं होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago