होम / पर्सनल फाइनेंस / अब इस बैंक ने बढ़ा दिए FD के रेट्स, मिलेगा 8 फीसदी से ऊपर ब्याज

अब इस बैंक ने बढ़ा दिए FD के रेट्स, मिलेगा 8 फीसदी से ऊपर ब्याज

अब पब्लिक सेक्टर बैंक भी प्राइवेट बैंकों के मुकाबले में ब्याज दे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट्स में बढ़ोतरी के बाद अब कई बैंक फिक्सड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज दरों को भी बढ़ा रहे हैं. इससे ग्राहकों की चांदी है, क्योंकि उनको पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा ब्याज मिल रहा है. अब पब्लिक सेक्टर बैंक भी प्राइवेट बैंकों के मुकाबले में ब्याज दे रहे हैं. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा (एफडी) की ब्याज दरों में वृद्धि की है. पीएनबी की वेबसाइट के मुताबिक, नई ब्याज दरें 19 दिसंबर, 2022 से प्रभावी हैं.इससे पहले पीएनबी ने 26 अक्टूबर, 2022 को एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी.

ये हो गईं हैं नई ब्याज दरें

पीएनबी ने 666 दिनों में परिपक्व (Mature) होने वाली जमा पर ब्याज दर 6.30% से बढ़ाकर 7.25% कर दी है. तीन और दस साल से अधिक की परिपक्वता वाली जमा पर, बैंक अब 6.50% की ब्याज दर प्रदान करेगा, जो कि 6.10% की पिछली दर से 40 आधार अंक अधिक है.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें

बैंक की वेबसाइट के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों को 2 करोड़ रुपये से कम की किसी भी घरेलू जमा परिपक्वता के लिए सामान्य कार्ड दरों पर अतिरिक्त 50 आधार अंक प्राप्त होंगे. वरिष्ठ नागरिक के लिए बैंक 7 दिनों से लेकर दस साल तक के कार्यकाल के लिए 4% से 7.75% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है।

पीएनबी ने 666 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा पर ब्याज दर 6.80% से बढ़ाकर 7.75% कर दी है. तीन से पांच वर्षों में परिपक्व होने वाली जमा पर, बैंक अब 7% की ब्याज  दर प्रदान करेगा, जो कि 6.60% की पिछली दर से 40 आधार अंक अधिक है. बैंक अब पांच साल से दस साल तक की जमा राशि पर 7.30% की ब्याज दर की पेशकश करेगा, जो पहले 6.90% थी. 

अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए दरें

अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए, जो 80 साल से ऊपर हैं, बैंक 7 दिनों से लेकर दस वर्ष तक की अवधि के लिए 4.30% से 8.05% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। पीएनबी ने 666 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा पर ब्याज दर 7.10% से बढ़ाकर 8.05% कर दी है. तीन और दस वर्षों में परिपक्व होने वाली जमा पर, बैंक अब 7.30% की ब्याज दर प्रदान करेगा, जो कि 6.90% की पिछली दर से 40 आधार अंक की वृद्धि है।

पीएनबी वेबसाइट के अनुसार, “60 वर्ष और 80 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों को  2 करोड़ रुपये से कम घरेलू जमा पर 5 वर्ष तक की अवधि के लिए लागू कार्ड दरों पर 50 बीपीएस की अतिरिक्त ब्याज दर और 5 वर्ष से अधिक की अवधि के लिए 80 बीपीएस की अतिरिक्त दर मिलेगी.  इसके अलावा, 80 वर्ष से अधिक आयु के अति वरिष्ठ नागरिकों को सभी परिपक्वता बकेट में लागू कार्ड दर पर 80 बीपीएस की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

1 day ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

2 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

2 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

4 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

5 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

5 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

7 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

6 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

10 hours ago