होम / पर्सनल फाइनेंस / HDFC बैंक से होम लोन अब पड़ेगा महंगा, इंटरेस्ट रेट में हो गया इतना इजाफा

HDFC बैंक से होम लोन अब पड़ेगा महंगा, इंटरेस्ट रेट में हो गया इतना इजाफा

 HDFC Bank ने होम लोन पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है. ये बढ़े हुए इंटरेस्ट रेट जनवरी से लागू होंगे, इसका मतलब पुराने ग्राहकों की जेब पर इस वृद्धि का कोई असर नहीं पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने इस साल जनवरी से रेपो रेट से लिंक्ड अपने होम लोन के इंटरेस्ट रेट बढ़ाए हैं. हालांकि पिछले साल अप्रैल से आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है. यह वृद्धि सिर्फ नए सेक्शमड होम लोन के लिए है. इसका मतलब है कि होम लोन के पुराने ग्राहकों की जेब पर इस वृद्धि का कोई असर नहीं पड़ेगा. एचजीएफसी बैंक जनवरी में 50 लाख के होम लोन पर 8.35 प्रतिशत इंटरेस्ट था. और अब यह बढ़कर 8.70 प्रतिशत हो गया है. 

विलय के बाद लगातार बढ़ाया होम लोन
1 अक्टूबर 2019 के बाद सैक्शंड सभी रिटेल लोन एक एक्सटर्नल बेंचमार्क से लिंक्ड हैं. ज्यादातर बैंक मामलों में ये बेंचमार्क रेपो रेट है. एचडीएफसी लिमिटिड का अब एचडीएफसी बैंक में विलय हो चुका है. एक्सपर्ट्स के अनुसार एचडीएफसी बैंक में विलय से पहले एचडीएफसी 8.30 से 8.45 प्रतिशत इंटरेस्ट रेट पर होम लोन दे रही थी. विलय के बाद एचजीएफसी बैंक पोर्टफोलियो लेवल पर होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ता रहा है. बैंक ने फंड की बढ़ती कास्ट को इस वृद्धि का कारण बताया है. अब बैंक ने 10 से 15 बेसिस प्वाइंट्स (0.10-0.15 प्रतिशत) बढ़ाए हैं.

फंड की लागत बढ़ने का असर
एक्सपर्ट्स का कहना है कि एचडीएफसी बैंक के होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाने की वजह लिक्विडिटी पर चल रहा दबाव है. इसका असर न सिर्फ एचडीएफसी बैंक बल्कि दूसरे बैंकों पर भी पड़ रहा है. एक डेटा के अनुसार एक्सिस बैंक (Axis Bank) और करूर विसिसा बैंक Karur Vysya Bank) ने भी होम लोन पर इंटरेस्ट रेट इस साल 5 बेसिस प्वाइंट्स तक बढ़ाए हैं. 

इंटरेस्ट रेट बढ़ने से ग्राहकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ने से ग्राहकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. मान लिजिए किसी ग्राहक ने जनवरी में एचडीएफसी बैंक से 50 लाख रुपये का होम लोन 25 साल के लिए लिया है. तब इंटरेस्ट रेट 8.35 प्रतिशत था, इसका मतलब इंटरेस्ट पर होने वाला कुल खर्च 69.27 लाख रुपये था. अब इंटरेस्ट रेट बढ़ने के बाद ग्राहक को उसी 50 लाख के लोन के लिए 8.70 प्रतिशत की दर से कुल 73.32 लाख रुपये चुकाने होंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago