होम / पर्सनल फाइनेंस / नए साल से पहले सरकार ने दिया तोहफा, इन बचत योजनाओं में मिलेगा ज्‍यादा मुनाफा 

नए साल से पहले सरकार ने दिया तोहफा, इन बचत योजनाओं में मिलेगा ज्‍यादा मुनाफा 

PPF सहित कई योजनाओं में पैसा जमा करने वालों को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा है. लेकिन सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार ने नए साल से पहले छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों को तोहफा दिया है. वर्ष 2024 की पहली तिमाही के लिए उसकी ओर से चलाई जाने वाली बचत योजनाओं के ब्‍याज में इजाफा कर दिया है. केन्‍द्र सरकार ने इन बचत योजनाओं में 20 प्‍वाइंट तक इजाफा किया है. जबकि कई बचत योजनाएं ऐसी हैं उनमें निवेश करने वालों को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा है.  

किन योजनाओं में कितना हुआ है इजाफा? 
केन्‍द्र सरकार की ओर से जिन योजनाओं के लिए ब्‍याज दरों में इजाफा किया गया है उनमें सुकन्या समृद्धि योजना में अब 8.2 प्रतिशत ब्‍याज दर मिलेगी.  जबकि पिछले आखिरी क्‍वार्टर में ये 8.0 प्रतिशत थी. वहीं इसी  स्‍कीम पर टर्म डिपोजिट में पहले 3 साल के लिए ये 7 प्रतिशत थी जबकि अब इसे 7.1 प्रतिशत कर दिया गया था. नई दरें 1 जनवरी 2024 से लागू होंगी. 

इन योजनाओं में नही हुआ कोई बदलाव 
किसान विकास पत्र पर ब्‍याज पहले की तरह 7.5 प्रतिशत बनी हुई है, इसका मैच्‍योरिटी पीरियड 115 माह है. नेशनल सेविंग स्‍कीम पर ब्‍याज दर 1 जनवरी से 31 मार्च 2024 तक पहले की तरह 7.7 प्रतिशत मिलती रहेगी. इसी तरह मासिक आय योजना पर ब्‍याज दर भी पहले की तरह 7.4 प्रतिशत ही बनी रहेगी. सरकार ने पीपीएफ की ब्‍याज दर में भी कोई बदलाव नहीं किया है. इस स्‍कीम पर भी पहले की तरह 7.1 प्रतिशत ब्‍याज मिलता रहेगा. 

ये है बचत योजनाओं का पूरा ब्‍यौरा 
क्या हैं छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें? (Small Savings Scheme Interest Rate)
बचत खाता- 4%
1 साल की अवधि के लिए जमा करने पर - 6.9%
2 साल की अवधि के लिए जमा करने पर - 7%
3 साल की अवधि के लिए जमा करने पर - 7.1%
5 साल की अवधि के लिए जमा करने पर - 7.5%
5 साल के लिए Recurring Deposit- 6.7%
वरिष्‍ठ नागरिक सेविंग स्‍कीम - 8.2%
मासिक आय खाता योजना- 7.4%
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट - 7.7%
PPF योजना- 7.1%
किसान विकास पत्र - 7.5%
सुकन्‍या समृद्रिध योजना - 8.2%

केन्‍द्र सरकार इन बचत योजनाओं के लिए ब्‍याज दरों का एलान हर तिमाही से पहले करती है. अब मार्च में सरकार एक बार फिर इन बचत योजनाओं के लिए ब्‍याज दरों का एलान करेगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

10 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

25 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

34 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago