होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या आप जानते हैं Nil ITR फाइल करने के भी होते हैं कई फायदे?

क्‍या आप जानते हैं Nil ITR फाइल करने के भी होते हैं कई फायदे?

अगर आप निल आईटीआर दाखिल करते हैं तो उसका फायदा आपको लोन लेने से लेकर स्‍कॉलरशिप और विदेश यात्रा के समय वीजा के अप्‍लाई करने में काम आ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्‍या आपकी इनकम आयकर के दायरे में आती है, अगर आती है तो आप स्‍वाभाविक तौर पर आईटीआर फाइल करते होंगे, लेकिन अगर वो नहीं आती है तो भी आपको इनकम टैक्‍स फाइल करना चाहिए. ऐसी आईटीआर को ही निल आईटीआर कहा जाता है. ये आईटीआर कई जगह काम आती है. विशेषतौर पर लोन लेने से लेकर दूसरे कई अहम कामों में ये निल आईटीआर आपकी काफी मदद कर सकती है.  

आखिर कितनी है आयकर छूट की सीमा 
वर्ष 2022-23 के लिए अगर आप आयकर रिटर्न फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं तो उसकी तारीख 31 जुलाई है. आप उससे पहले अपना आयकर दाखिल कर दें. कई लोग आखिरी मौके पर किसी काम के आ जाने के कारण अपना आयकर दाखिल नहीं कर पाते हैं. ऐसे में जरूरी ये है कि आखिरी तारीख से पहले रिटर्न दाखिल कर दें. मौजूदा समय में आयकर विभाग के द्वारा छूट का दायरा अलग-अलग है.

अगर आप ओल्‍ड रिजीम के जरिए इनकम टैक्‍स भरते हैं तो टैक्‍स की छूट आपकी आय पर निर्भर करेगी. लेकिन अगर आप न्‍यू टैक्‍स रिजीम के जरिए टैक्‍स दाखिल करते हैं तो ये 3 लाख रुपये तक है. वैसे तो बेसिक आय सीमा से कम छूट होने पर इनकम टैक्‍स रिटर्न भरना जरूरी नहीं है लेकिन अगर आप फिर भी भरते हैं तो इसके आपको कई फायदे मिल सकते हैं. 

लोन लेने में होती है आसानी 
अगर आप इनकम टैक्‍स के दायरे में नहीं आते हैं और अपनी किसी जरूरत के लिए लोन लेते हैं तो ऐसे में बैंक अक्‍सर आपसे आईटीआर की मांग कर सकता है. ऐसे में यही निल आईटीआर आपके सबसे ज्‍यादा काम आ सकती है. अगर ये आपके पास नहीं हुई तो ऐसे में आपके लिए परेशानी हो सकती है. 

स्‍कॉलरशिप में हो सकती है परेशानी 
हमारे देश की और कई विदेशी स्‍कॉलरशिप में आपके परिवार की आईटीआर का ब्‍यौरा मांगा जाता है. अगर वो नहीं है तो ऐसे में आपको उस सुविधा का लाभ नहीं मिल सकता है. ऐसे में इनकम टैक्‍स के दायरे में न आते हुए भी आपके द्वारा फाइल की गई ये निल आईटीआर आपके काम आ सकती है. 

वीजा में भी होती है कारगर 
अगर आप किसी भी देश की यात्रा करते हैं तो ऐसे में आपको अपनी आय को सत्‍यापित करने के लिए इन दस्‍तावेजों की जरूरत होती है. जब आप वीजा के लिए अप्‍लाई करते हैं तो आपको आय को साबित करने के लिए आईटीआर, बैंक स्‍टेटमेंट, और अन्‍य वित्‍तीय दस्‍तावेजों को जमा कराने की जरूरत होती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago