होम / पर्सनल फाइनेंस / SIP से इकट्ठा करने हैं 10 करोड़? चाहिए इतना समय और इन्वेस्टमेंट!

SIP से इकट्ठा करने हैं 10 करोड़? चाहिए इतना समय और इन्वेस्टमेंट!

म्युचुअल फंड योजनाओं ने महंगाई के बावजूद लॉन्ग-टर्म SIP पर अपने इन्वेस्टर्स को काफी भारी भरकम रिटर्न्स दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लॉन्ग-टर्म में अच्छी-खासी बड़ी रकम इकट्ठा करने के लिए आप म्युचुअल फंड्स SIP (Mutual Funds SIP) का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन इसके साथ एक शर्त यह भी है कि आप इन्वेस्ट करने के लिए सही फंड का इस्तेमाल करें और यह फंड आपको आपकी उम्मीद जितने रिटर्न्स देता रहे. 

सही फंड भी है जरूरी
सही फंड का चुनाव करने के लिए आप हमेशा एक सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद ही लें. पिछले दशक के दौरान बहुत सी म्युचुअल फंड योजनाओं ने महंगाई के बावजूद लॉन्ग-टर्म SIP पर अपने इन्वेस्टर्स को काफी भारी भरकम रिटर्न्स दिए हैं. एक SIP (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) की मदद से आप किसी योजना में साप्ताहिक, मासिक या तिमाही के आधार पर अपनी कमाई का एक हिस्सा इन्वेस्ट कर सकते हैं. म्युचुअल फंड कैलकुलेटर से पता चलता है कि 10,000 की एक मासिक SIP और 12% सालाना रिटर्न के साथ 10 करोड़ रुपये इकट्ठा करने में आपको 38 सालों जितना समय लग सकता है. यहां हम जानेंगे कि अगर आपको 12% का सालाना रिटर्न मिल रहा हो तो मासिक आधार पर SIP में अलग-अलग राशि इन्वेस्ट करके, आपको 10 करोड़ की रकम तक पहुंचने में कितना समय लग सकता है? 

5000 रुपये की SIP: अगर आपको 12% का सालाना रिटर्न मिल रहा हो और हर महीने 5000 रुपये इन्वेस्ट करें तो आपको 10 करोड़ रुपये तक पहुंचने में लगभग 45 सालों का समय लग सकता है. 

10,000 रुपये की SIP: अगर आप हर महीने 10,000 रुपये SIP में इन्वेस्ट करें और सालाना आधार पर 12% का रिटर्न मिलता रहे तो आपको 10 करोड़ तक पहुंचने में 38 साल और 7 महीनों का समय लग सकता है. 

20,000 की SIP: हर महीने 20,000 रुपये SIP में इन्वेस्ट करके 12% के सालाना रिटर्न के साथ आप 10 करोड़ तक 32 साल 11 महीनों में पहुंच सकते हैं. 

25,000 की SIP: अगर आप हर महीने SIP में 25,000 रुपये इन्वेस्ट करते हैं और इस पर आपको 12% का सालाना रिटर्न मिलता है तो आप 10 करोड़ रुपयों तक 31 साल 1 महीने के समय में पहुंच सकते हैं. 

30,000 की SIP: 12% सालाना रिटर्न और 30,000 रुपये की मासिक इन्वेस्टमेंट से आपको 10 करोड़ रुपयों तक पहुंचने में आपको 29 साल 7 महीनों का समय लग सकता है. 

40,000 की SIP: 40,000 की मासिक इन्वेस्टमेंट ऑयर 12% के सालाना रिटर्न के साथ 10 करोड़ तक पहुंचने में आपको 27 साल 3 महीनों का समय लग सकता है. 

50,000 की SIP: अगर आप 50,000 की मासिक इन्वेस्टमेंट करते हैं और आपको सालाना 12% का रिटर्न मिले तो आपको 10 करोड़ तक पहुंचनेम में 25 साल 6 महीनों जितना समय लग सकता है. 

75,000 की SIP: 12% के सालाना रिटर्न और 75,000 की मासिक इन्वेस्टमेंट के साथ 10 करोड़ रुपये तक पहुंचने में आपको 22 साल और 3 महीनों का समय लग सकता है. 

1 लाख रुपये की SIP: अगर आप हर महीने 1 लाख रुपये इन्वेस्ट करें और आपको 12% का सालाना रिटर्न मिलता रहे तो आपको 10 करोड़ रुपये की रकम तक पहुंचने में आपको 20 साल और एक महीने का समय लग सकता है.
 

यह भी पढ़ें:  अगर देश को बढ़ाना है तो बचाने होंगे कलाकार और सांकृतिक विरासत!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

19 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago