होम / पर्सनल फाइनेंस / Paytm पर कार्रवाई के बाद RBI से Amazon को मिला का Payment Aggregator License

Paytm पर कार्रवाई के बाद RBI से Amazon को मिला का Payment Aggregator License

फरवरी 2024 की शुरुआत से अब तक 10 कंपनियों को RBI ने Payment Aggregator License दिया है। इसमें अब Amazon भी शामिल हो गया है।

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago


Paytm पर कार्रवाई के बीच ई कॉमर्स दुनिया की दिग्गज कंपनी अमेजन  (Amazon) की फाइनेंशियल टेक्नालाजी डिविजन ‘अमेजन पे’ ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से प्रतिष्ठित Payment Aggregator (पीए) License प्राप्त कर लिया है, जोकि इसके संचालन में एक मील का पत्थर साबित होगा. फरवरी 2024 को RBI द्वारा दी गई यह सैद्धांतिक मंजूरी, पेमेंट प्लेटफार्म्स को Payment Aggregator के रूप में कार्य करने की अनुमति देती है,  जिससे उसे अपने एप्लिकेशन के माध्यम से ई-कॉमर्स लेनदेन की सुविधा प्रदान करने का अधिकार मिलता है. इससे देश में आनलाइन पैसा ट्रांसफर करने के लिए जनता के पास कई तरह के विकल्प मार्केट में उपलब्ध हो जाएंगे.

इससे पहले इन कंपनियों को मिल चुका है लाइसेंस

 RBI 2024 की शुरुआत से 10 कंपनियों को प्रतिष्ठित लाइसेंस प्राप्त हुआ है. प्राप्तकर्ताओं में फूड एग्रीगेटर्स Zomato, Juspay, Decentro, Mswipe, Zoho और Stripe जैसी प्रमुख संस्थाएं शामिल हैं, जो भारत में फिनटेक नवाचार के बढ़ते परिदृश्य को उजागर करती हैं. RBI ने कहा है कि अभी कई अन्य पेमेंट एग्रीगेटर्स आवेदन की प्रक्रिया में चल रहे हैं. जल्द ही उन्हें भी मंजूरी दी जा सकती है.साथ ही जब तक कोई संस्था पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम एक्ट धारा सात के तहत मंजूरी हासिल नहीं करती, तब तक उसे सैद्धांतिक मंजूरी को वैध नहीं माना जाएगा.

क्या है पेमेंट एग्रीगेट लाइसेंस

17 मार्च 2020 को RBI Payment Aggregator License फ्रेमवर्क लेकर आया था, जिसके अनुसार सभी पेमेंट गेटवे को व्यापारियों का अधिग्रहण करने और उन्हें भुगतान सेवाएं प्रदान करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की आवश्कता होगी. Payment Aggregator License कंपनियों को ग्राहकों से पेमेंट प्राप्त करके मर्चेंट यानी आनलाइन बिजनेस या ई कामर्स कंपनियों को पेमेंट सुविधा प्रदान करने की अनुमति देता है. Payment Aggregator ग्राहकों से प्राप्त फंड को एकत्रित करके एक निश्चित समय अवधि के बाद उन्हें मर्चेंट को ट्रांसफर करते हैं. Aggregator को कई व्यापारियों की ओर से भुगतान स्वीकार करने और फिर संबंधित व्यापारियों को धन वितरित करने की सुविधा देता है. इस मॉडल का उपयोग अक्सर उन व्यवसायों द्वारा किया जाता है जो ऑनलाइन मार्केटप्लेस या प्लेटफ़ॉर्म संचालित करते हैं. जहां कई विक्रेता सामान या सेवाएं प्रदान करते हैं. Payment Aggregator License नियामक अनुपालन भी सुनिश्चित करता है और इसमें आम तौर पर संबंधित अथोरिटी द्वारा निर्धारित कुछ वित्तीय और सुरक्षा मानकों को भी पूरा किया जाता है.

 

क्या होंगे इसके लाभ

Payment Aggregator License से ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने से लेकर भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाने तक कई लाभ होंगे। ग्राहकों को मार्केट में पेमेंट के अधिक विकल्प प्राप्त होंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

39 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago