होम / मीडिया सेंसेक्स / TV Today Network को दूसरी तिमाही में नुकसान, कमाई हुई कम और बढ़ गया खर्च

TV Today Network को दूसरी तिमाही में नुकसान, कमाई हुई कम और बढ़ गया खर्च

Q2FY23 का रिजल्ट घोषित, जानिए TV Today Network की क्या कहती है रिपोर्ट और शेयर मार्केट में कैसा है हाल?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: टीवी टुडे नेटवर्क के लिए दूसरी तिमाही का रिजल्ट कुछ खास नहीं रहा है और उसके रेवेन्यू में गिरावट दर्ज की गई है. 30 सितंबर, 2022 को समाप्त हुए Q2FY23 में टीवी टुडे नेटवर्क का रेवेन्यू 211.63 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 6.35 प्रतिशत कम है. पिछले साल इसी अवधि में टीवी टुडे नेटवर्क का रेवेन्यू 225.99 करोड़ रुपये था.

टीवी टुडे नेटवर्क का कारोबार
टीवी टुडे नेटवर्क 24 घंटे के समाचार चैनलों का प्रसारण करता है जिनमें हिंदी में आजतक, गुड न्यूज टुडे और आज तक एचडी शामिल हैं, जबकि इंडिया टुडे टेलीविजन अंग्रेजी में है. यह दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक रेडियो स्टेशन (इश्क 104.8 एफएम) भी चलाता है. इसके डिजिटल व्यवसाय में आजतक और इंडिया टुडे वेबसाइट के साथ-साथ विभिन्न सोशल मीडिया और लोकप्रिय ऑनलाइन वीडियो चैनल भी शामिल हैं.

कुल आय में भी दर्ज की गई गिरावट
Q2FY23 के दौरान कुल आय में भी गिरावट दर्ज की गई है. रिजल्ट में यह बात सामने आई है कि टीवी टुडे नेटवर्क की कुल आय 7 प्रतिशत घटकर 223.43 करोड़ रुपये रह गई है, जबकि पिछले साल समान अवधि में कुल आय 240.31 करोड़ रुपये थी. आय तो घटी है, लेकिन कंपनी का व्यय बढ़ गया है. Q2FY23 में कंपनी का व्यय 11 प्रतिशत बढ़कर 196.52 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले साल समान अवधि में यह 177.18 करोड़ रुपये था. कर्मचारियों को दिए जाने वाले लाभ पर व्यय में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. यह 72.74 करोड़ रुपये से बढ़कर 82.04 करोड़ रुपये हो गया है.

नेट प्रॉफिट में 58 प्रतिशत की गिरावट
कंपनी के नेट प्रॉफिट में जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई है. Q2FY23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट घटकर 19.72 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में हुए नेट प्रॉफिट 46.98 करोड़ रुपये से 58 प्रतिशत कम है.

शेयर मार्केट में क्या है हाल
18 नवंबर, 2022 (शुक्रवार) को जब शेयर बाजार बंद हुआ था, तब NSE पर टीवी टुडे नेटवर्क के एक शेयर का भाव 250.65 रुपये था, जो पिछले दिन के कारोबार के मुकाबले 0.42 प्रतिशत यानी 1.05 रुपये ज्यादा था. शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. बीएसई सेंसेक्स 0.14 फीसदी यानी 87.12 अंकों की गिरावट के साथ 61663.48 अंक पर बंद हुआ था, वहीं, निफ्टी 0.20 फीसदी यानी 36.25 अंकों की गिरावट के साथ 18307.65 अंक पर बंद हुआ था.

VIDEO : सिर्फ 1 साल में 42% रिटर्न दे सकती है ये सरकारी कंपनी, ब्रोकरेज हाउस ने रखा ये टारगेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

56 minutes ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago