होम / मीडिया सेंसेक्स / TV Today की रेवेन्यू में मामूली बढ़ोतरी, प्रॉफिट से ज्यादा हुआ खर्चा

TV Today की रेवेन्यू में मामूली बढ़ोतरी, प्रॉफिट से ज्यादा हुआ खर्चा

इंडिया टुडे ग्रुप की कंपनी टीवी टुडे नेटवर्क ने अपने तिमाही नतीजों को जारी कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः आज तक, इंडिया टुडे और गुड न्यूज टुडे जैसे टीवी समाचार चैनलों का प्रसारण करने वाली इंडिया टुडे ग्रुप की कंपनी टीवी टुडे नेटवर्क ने अपने तिमाही नतीजों को जारी कर दिया है. कंपनी को जहां एक तरफ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आय में मामूली बढ़ोतरी हुई है, वहीं प्रॉफिट से ज्यादा खर्चा हुआ है. 

इतना रहा प्रॉफिट, रेवेन्यू और खर्चा

बीएसई में दी गई रेग्यूलेटरी फाइलिंग्स के अनुसार कंपनी का रेवेन्यू 203.88 करोड़ की तुलना में 7 फीसदी बढ़कर 218.15 करोड़ रुपये हो गया है. तिमाही के लिए कुल खर्च 162.19 करोड़ रुपये से 12.14 फीसदी बढ़कर 181.88 करोड़ रुपये हो गया. शुद्ध लाभ 37.34 करोड़ रुपये से 6.13 फीसदी बढ़कर 35.05 करोड़ रुपये हो गया. 

TV नेटवर्क से इतनी हुई आय

टेलीविजन नेटवर्क से कंपनी का रेवेन्यू 200.85 करोड़ रुपये से 7 फीसदी बढ़कर 214.56 करोड़ रुपये हो गया. वहीं इस सेगमेंट से ऑपरेशन प्रॉफिट  49.54 करोड़ रुपये के मुकाबले 18 फीसदी घटकर 40.73 करोड़ रुपये रह गया. रेडियो प्रसारण राजस्व 3.59 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही के 3.03 करोड़ रुपये से 18.48 फिसदी अधिक है. परिचालन घाटा 4.13 करोड़ रुपये से घटकर 51 लाख रुपये रह गया.

कंपनी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में ISHQ 104.8 FM ब्रांड के तहत तीन FM रेडियो स्टेशन भी संचालित करती है. आज तक और इंडिया टुडे की डिजिटल वेबसाइट्स के अलावा, कंपनी 20 समर्पित डिजिटल फर्स्ट प्रॉपर्टी का निर्माण कर रही है.

VIDEO: महंगाई का लगा एक और डंक, आम आदमी की थाली से गायब हुआ चावल

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

57 minutes ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago