होम / मीडिया सेंसेक्स / बढ़ जाएगा केबल और डिश के जरिए टीवी देखने का खर्च, 3 साल बाद हुआ कीमतों में इजाफा

बढ़ जाएगा केबल और डिश के जरिए टीवी देखने का खर्च, 3 साल बाद हुआ कीमतों में इजाफा

सोनी ने 31 रुपये की कीमत वाले अपने बुके को बंद कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः अगले साल से टीवी देखने का खर्च काफी बढ़ जाएगा. देश के प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स जैसे कि जी एंटरटेनमेंट, कल्वर मैक्स और सन टीवी ने अपने सभी चैनलों के बुके और ए-ला-कार्टे की दरों में बढ़ोतरी करने का आदेश दे दिया है. नई कीमतें आगामी 1 फरवरी से लागू होंगी. यह बढ़ोतरी ब्रॉडकास्टर्स ने तीन साल बाद की है. 

इतना बढ़ जाएगी चैनल की दर

कंपनियों ने अपने चैनलों की दर में 10-15 फीसदी का इजाफा किया है. सोनी ने 31 रुपये की कीमत वाले अपने बुके को बंद कर दिया है और इसे एक नए के साथ बदल दिया है जिसकी कीमत 43 रुपये है. ऐसे में अब लोगों को केबल या डिश के जरिए टीवी देखने पर और ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. 

महंगाई बढ़ेगी

आमजन महंगाई से जूझ रहा है और आरबीआई महंगाई दर कम करने की कोशिशों में जुटा हुआ है. लेकिन, महंगाई पीछा नहीं छोड़ रही है. टीवी देखने के शौकीन लोगों को महंगाई के रूप में बड़ा झटका लगने वाला है. 42 ब्रॉडकॉस्टर्स के 332 से अधिक चैनल हैं. इन चैनलों को देखने के लिए ब्रॉडकास्टर्स ने मंथली फीस तय कर रखी है, जिनकी कीमत 10 पैसे से 19 रुपए तक है. टीवी ब्रॉडकास्टर्स ने 3 साल बाद चैनल्स की कीमतों को रिवाइज किया है.

12 रुपये वाला चैनल 19 रुपये का हो सकता है

ट्राई ने पुराने एमआरपी कैप को 12 रुपये से 19 रुपये किया है. जिसके बाद जी इंटरटेनमेंट इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment Enterprises ZEE), कलवर मैक्स इंटरटेनमेंट (Culver Max Entertainment Sony) और सन टीवी नेटवर्क (Sun TV Network) ने अपने रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (RIO) दाखिल कर दिए हैं. इसके बाद ब्रॉडकास्टर्स ने उन चैनलों की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिनकी कीमत 12 रुपये थी. अब सब्सक्राइबर्स को हो सकता है कि इनके लिए 19 रुपये कीमत चुकानी पड़े. ZEE ने अपनी हिंदी फिल्म और रीजनल चैनलों के एमआरपी में बढ़ोत्तरी की है.

VIDEO: आखिर युवाओं की अचानक मौत के पीछे क्‍या है वजह... जानिए एक्‍सपर्ट Dr. Sameer Bhati से

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

6 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

6 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

8 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

7 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

11 hours ago