होम / मीडिया सेंसेक्स / SEBI की कार्रवाई के खिलाफ सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका ने SAT से लगाई गुहार

SEBI की कार्रवाई के खिलाफ सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका ने SAT से लगाई गुहार

SEBI ने सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पर किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय पद पर बने रहने पर रोक लगा दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बाजार नियामक सेबी (SEBI) की कार्रवाई के खिलाफ Zee Entertainment Enterprises Ltd (ZEEL) एक्शन मोड में आ गया है. पहले ZEEL के चेयरमैन आर. गोपालन की तरफ से आवश्यक कानूनी कदम उठाने की बात कही गई और इसके कुछ ही देर बाद डॉ. सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका सेबी के फैसले के खिलाफ प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (SAT) पहुंच गए. 

कोई नोटिस नहीं दिया
चंद्रा और गोयनका की तरफ से न्यायाधिकरण में पेश वरिष्ठ अधिवक्ता वकील ने तर्क दिया कि सेबी की तरफ से कोई कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया गया था. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है. प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका का पक्ष सुनने के बाद मामले की सुनवाई के लिए 15 जून की तारीख तय की है. बता दें कि SEBI ने एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पुनीत गोयनका पर किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय पद (केएमपी) पर बने रहने पर रोक लगा दी है. 

फंड की हेराफरी का मामला
SEBI ने यह कार्रवाई ZEEL के फंड को दूसरी कंपनियों में लगाए जाने के मामले में दोषी पाए जाने पर की गई है. सेबी के अनुसार, नियमों के कथित उल्लंघन के समय ZEEL के चेयरमैन चंद्रा और निदेशक गोयनका ने अहम प्रबंधकीय पद पर रहते हुए अपनी स्थिति का दुरुपयोग किया और अपने निजी लाभ के लिए कंपनी के फंड दूसरी कंपनियों में लगा दिया. इस कार्रवाई के बाद ZEEL की तरफ से बयान जारी किया गया.  ZEEL के चेयरमैन आर. गोपालन ने अपने बयान में कहा कि ZEEL का निदेशक मंडल डॉ. सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका के संबंध में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा जारी अंतरिम एकपक्षीय आदेश से अवगत है. बोर्ड विस्तृत आदेश की समीक्षा कर रहा है और आवश्यकतानुसार अगला कदम उठाने के लिए उचित कानूनी सलाह मांगी जा रही है.

लाभ के बाद भी गिरे शेयर 
सेबी ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि नियमों के कथित उल्लंघन के समय सुभाष चंद्रा और गोयनका ने अहम प्रबंधकीय पद पर रहते हुए अपनी स्थिति का दुरुपयोग किया. निजी लाभ के लिए ZEEL के फंड को महज दो दिन में ही 13 कंपनियों में लगाया गया. ZEEL के शेयरों का मूल्य 2018-19 में 600 रुपए था. 2022-23 तक यह गिरकर 200 रुपए के करीब आ गया. कंपनी के लाभ में होने के बावजूद शेयर मूल्य में आई गिरावट से पता चलता है कि कंपनी में सब कुछ ठीक नहीं था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

8 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

20 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

55 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

30 minutes ago