होम / मीडिया सेंसेक्स / इस कंपनी के शेयर ने एक साल में 1 लाख को बना दिया इतने करोड़ 

इस कंपनी के शेयर ने एक साल में 1 लाख को बना दिया इतने करोड़ 

शेयर बाजार में वैसे तो कई मल्‍टीबैगर स्‍टॉक होते हैं लेकिन हर किसी में पैसा लगाना भी सुरक्षित नहीं होता है. ऐसे में सुरक्षित स्‍टॉक को पहचानना भी जरुरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले साल अप्रैल 2022 में अपने 1975 रुपये के ऑल टाइम हाई तक जाने के बाद SEL मैन्‍यूफैक्‍चरिंग का शेयर पिछले सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन बिकवाली के दबाव में रहा. NSE पर पिछले छ महीनों में स्‍मॉल कैप स्‍टॉक में 40 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है. लेकिन इस गिरावट के बावजूद इस मल्‍टीबैगर शेयर ने अपने निवेशकों को मालामाल किया है. पिछले दो सालों में ये उन पेनी स्‍टॉक में से एक है जिसके शेयर की कीमत  2.25 रुपये से 554.10 रुपये तक जा पहुंची है।

क्‍या रहा है इस शेयर का इतिहास 
SEL मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का यह स्मॉल कैप स्टॉक्स अप्रैल 2022 के मुकाबले. मौजूदा समय में बिकवाली के दबाव में चल रहा है. हालांकि इस बिकवाली के दबाव में आने से पहले इस शेयर ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. लेकिन पिछले 1 महीने में इस मल्टीबैगर स्टॉक में 15% तक की कमी देखी गई है. अप्रैल 2022 में ₹925 तक पहुंचने के बाद इस शेयर की कीमत आज ₹554 के स्तर पर आ गई है. लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि पिछले 6 महीनों में इसमें अब तक 40% की गिरावट आई है. लेकिन बावजूद इसके इस शेयर ने अपने निवेशकों को तकरीबन 750 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है. SEL मैन्युफैक्चरिंग का यह मल्टीबैगर शेयर NSC पर ₹2.25 पैसे के कॉस्ट पर लिस्ट हुआ था जबकि आज इसकी कीमत ₹554 प्रति शेयर तक पहुंच चुकी है. अगर इस शेयर की पिछले 2 साल की परफॉर्मेंस देखी जाए तो इसने अपने निवेशकों को 24500 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 

एक शेयर से हुआ करोड़ों का मुनाफा
SEL मैन्युफैक्चरिंग की शेयर की हिस्ट्री बताती है कि अगर किसी निवेशक ने 1 महीने पहले इसमें ₹50,000 का निवेश किया होता तो आज उसके पास ₹92500 होते. अगर निवेशक इस कंपनी के शेयर में 6 महीने पहले 50,000 रुपए लगाता तो आज उसके पास ₹80000 हो गए होते. अगर इसी तरह से किसी निवेशक ने 1 साल पहले इसमें ₹1,00000 का निवेश किया होता तो उसके ₹1,00000 बढ़कर आज ₹1,850000 हो गए होते. यही निवेश अगर 2 साल पहले किया होता तो उसके पास 2.46 करोड रुपए हो जाते.

क्‍या होते हैं मल्‍टीबैगर शेयर 

मल्‍टीबैगर शेयर वो होते हैं जो अपने निवेशक को कई गुना फायदा देते हैं. अगर कोई शेयर अपनी वैल्‍यू से दोगुना फायदा देता है तो उसे टू बैगर स्‍टॉक कहा जाता है. इसी तरह 10 गुना तक मुनाफा देने वाले शेयर को टेन बैगर कहा जाता है. लेकिन इस तरह के शेयरों के बारे मे लोगों को तब पता नहीं चल पाता है ,जब वो शुरुआत में आते हैं. इसलिए जानकारों का कहना है कि इस तरह के शेयर को तभी खरीदना चाहिए जब वो कम वैल्‍यू के हों.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम! अब 1601 नंबर से आएगी बिजली, गैस और कूरियर कंपनियों की कॉल

TRAI ने वॉयस कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामलों पर लगाम लगाने के लिए 1601 नंबर सीरीज शुरू की है.

16 hours ago

सेबी का अजीब आंकड़ा: 26 बच्चों को पुरस्कार, एक भी मुखबिर को नहीं मिला इनाम

छह साल पहले मुखबिरों को 10 करोड़ रुपये तक इनाम देने का वादा हुआ था, लेकिन सेबी की पिछली दो रिपोर्टों में किसी को इनाम नहीं मिला.

10 hours ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

10 hours ago

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

13 hours ago

LPG पर सरकारी तेल कंपनियों का घाटा घटा, अगस्त में ₹188 प्रति सिलेंडर रह गया नुकसान

जुलाई में ₹500 प्रति 14.2 किलो सिलेंडर था घाटा, सरकार पर अब भी ₹59,000 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी देनदारी

13 hours ago