होम / मीडिया सेंसेक्स / छंटनी की खबर चलाने वाली मीडिया में छंटनी, इस कंपनी में कई कर्मचारियों की जाएगी नौकरी!

छंटनी की खबर चलाने वाली मीडिया में छंटनी, इस कंपनी में कई कर्मचारियों की जाएगी नौकरी!

मीडिया सेक्टर में भी छंटनी की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि CNN बड़ी संख्या में छंटनी कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर की दिग्गज कंपनियों में चले छंटनी के दौर को प्रमुखता से उठाने वाली मीडिया इंडस्ट्री में भी छंटनी होने जा रही है. खबर है कि केबिल न्यूज चैनल यानी CNN अपने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाला है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि CNN ने अपने कर्मचारियों को प्रबंधन के इस फैसले से अवगत करा दिया है.

कर्मचारियों को भेजा ईमेल
CNN की तरफ से यह भी बताया गया है कि छंटनी से बड़े पैमाने पर कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं. खबरों के अनुसार, पिछले वर्षों में यह CNN में सबसे बाद छंटनी होगी. कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में प्रबंधन ने उन्हें छंटनी के फैसले के बारे में बताया है. मेल में इस बात का भी जिक्र है कि जो कर्मचारी 2022 में बोनस के लिए पात्र हैं, छंटनी के बावजूद उन्हें वह दिया जाएगा.

CEO ने कही ये बात
CNN मैनेजमेंट छंटनी की जद में आने वाले स्टाफ को ज़ूम मीटिंग या व्यक्तिगत रूप से सूचित करेगा. छंटनी की जानकारी वाला ईमेल कंपनी के सीईओ क्रिस लिक्ट (Chris Licht) की ओर से जारी किया गया है. इसमें उन्होंने लिखा है - हमारे कर्मचारी संस्थान का दिल और आत्मा हैं. CNN के लिए टीम के किसी भी सदस्य को अलविदा कहना बेहद मुश्किल है. उन्होंने आगे लिखा है कि ऐसे फैसलों से छंटनी की जद में आने वाले और बाकी कर्मचारी दोनों प्रभावित होते हैं. हमारे पास आपके सपोर्ट के लिए कई संसाधन हैं. मैं अपने दूसरे ईमेल में उन संसाधनों का लिंक शामिल करूंगा.

घट रहा है रिवेन्यु
इससे पहले, CNN में 2018 में छंटनी हुई थी. दरअसल, कंपनी ने अपने डिजिटल बिजनेस का पुनर्गठन किया था और इसके चलते करीब 50 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में विज्ञापनों से होने वाली कमाई में कमी के चलते मीडिया कंपनियों का रिवेन्यु घट रहा है. ऐसे में आने वाले समय में CNN जैसा फैसला और भी कंपनियां ले सकती हैं. Disney और AMC Networks ने तो इसकी घोषणा भी कर दी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

15 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

15 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

17 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

16 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

20 hours ago