होम / मीडिया सेंसेक्स / अब Entertainment Domain में भी मीडिया एंटरप्रिन्योर डॉ.अनुराग बत्रा का Buzz

अब Entertainment Domain में भी मीडिया एंटरप्रिन्योर डॉ.अनुराग बत्रा का Buzz

डॉ. अनुराग बत्रा ने इस मौके पर कहा कि IWMBuzz’ के फाउंडर्स को शुरुआती दिनों से जानते हैं. उन्‍होंने कहा कि वो इनकी ग्रोथ के साथ-साथ उन्‍हें भी इससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अब तक कई अलग-अलग कंपनियों में निवेश कर चुके ‘बिजनेसवर्ल्ड’ समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह के फाउंडर व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग अब देश में तेजी से ग्रो करते हुए मीडिया स्टार्टअप्स में शुमार ‘IWMBuzz Media Network’ में निवेश करने जा रहे हैं. डॉ बत्रा अभी तक कई मीडिया टेक कंपनियों में निवेश कर चुके हैं और विभिन्न डोमेन में तमाम बड़े और नए शुरू होने वाले वेंचर्स को भी अपना सपोर्ट दे रहे हैं.

क्यों खास है ‘IWMBuzz’

वर्ष 2017 में शुरू हुए ‘IWMBuzz’ को दुनियाभर में फॉलो किया जा रहा है. इसकी पहुंच वेब, सोशल मीडिया और ऐप प्लेटफॉर्म  के जरिेए करीब 20 मिलियन यूनिक यूजर्स को हर महीने हैं। इसका मुख्य फोकस इंटरनेट पब्लिशिंग (एंटरटेनमेंट न्यूज और अपडेट्स) के साथ event IPs, ब्रैंडेट/नेटिव कंटेंट और इन्फ्लूएंसर मार्केटिंग पर है. काम के प्रति प्रतिबद्ध और अनुभवी ‘IWMBuzz’ की एडिटोरियल टीम इंटरनेट पर नए जमाने के कंज्यूमर्स की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार इनोवेटिव ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करने में जुटी रहती है.

बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, टीवी, ओटीटी, म्यूजिक और रीजनल कंटेंट के प्रशंसकों को रोजाना ‘IWMBuzz’ पर अपने पसंदीदा विषय से संबंधित न्यूज और सूचनाएं मिलती रहती हैं. ‘IWMBuzz’ के खाते में डिजिटल अवॉर्ड्स (Digital Awards), इंडिया वेब फेस्ट (India Web Fest), टीवी समिट (TV Summit), इंडिया किड्स समिट (India Kids Summit), इंडिया गेमिंग अवॉर्ड्स (India Gaming Awards) जैसी लोकप्रिय प्रॉपर्टीज शामिल हैं, जिनकी बड़े पैमाने पर चर्चा होती है.

निवेश को लेकर क्‍या बोले डॉ. अनुराग बत्रा

इस निवेश के बारे में डॉ. अनुराग बत्रा का कहना है, ‘मैं IWMBuzz के फाउंडर्स सिद्धार्थ लईक (Siddhartha Laik) और फ्रेंकलिन तुस्कानो (Franklin Tuscano) को इसकी शुरुआत से ही जानता हूं और मैं उनकी तरक्की का गवाह रहा हूं. इस कदम से हमारे मीडिया बिजनेस में तालमेल विकसित होगा और हम बड़े पैमाने पर अपने पाठकों, दर्शकों, कस्टमर्स व समाज के लिए और अधिक वैल्यू तैयार कर सकते हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि उनका उत्साह, उनकी उद्यमशीलता और मेरा अनुभव आने वाले समय में IWMBuzz के विकास को कई गुना आगे बढ़ाने में मदद करेगा.  इसके साथ ही डॉ. बत्रा का यह भी कहना था, ‘मैं सिद्धार्थ और फ्रैंकलिन से मीडिया टेक्नोलॉजी में नए उभरते क्षेत्रों के बारे में और अधिक सीखूंगा.

डॉ. बत्रा का अनुभव देगा बड़ा मुकाम

‘IWMBuzz Media’ के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ सिद्धार्थ लईक का कहना है, ‘हम और IWMBuzz Media की पूरी टीम डॉ. बत्रा के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने हमारी यात्रा और विकास की स्टोरी में अपना पूरा विश्वास दिखाया है. एक पार्टनर के रूप में उन्हें पाकर हम और नई ऊंचाइयां छूने के प्रति काफी आशान्वित हैं. एक कंपनी के तौर पर हमने हमेशा प्रॉफिटेबिलिटी पर फोकस किया है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे. जुटाए गए फंड का इस्तेमाल प्रॉडक्ट, कंटेंट और बिजनेस कार्यक्षेत्र के विस्तार में किया जाएगा. हम अपने साथ इंडस्ट्री के और लीडर्स को भी लेकर आएंगे.

गौरतलब है कि ‘IWMBuzz Media’ के को-फाउंडर्स में फ्रेंकलिन तुस्कानो (सीटीओ और फाउंडर) और श्रीविद्या राजेश (एसोसिएट एडिटर और को-फाउंडर) शामिल हैं। मुंबई और चेन्नई में ब्रांचेज के साथ 70 से अधिक लोगों की मौजूदा टीम की यह इकाई साल-दर-साल बढ़ती जा रही है. ‘IWMBuzz’ अपने पाठकों, दर्शकों और पार्टनर्स के लिए और अधिक डिजिटल प्रॉपर्टीज का निर्माण कर रहा है और प्रमुख प्लेयर के रूप में उभर रहा है.

‘IWMBuzz’  की इसे कई भाषाओं में शुरू करने की है योजना

 ‘IWMBuzz’ अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी है और अगले कुछ वर्षों में सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में भी इसे शुरू करने की योजना है. ‘IWMBuzz’ का यूट्यूब चैनल हाल ही में एक मिलियन सबस्क्राइबर्स का आंकड़ा पार कर चुका है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम IWMBuzz को अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने के लिए एक बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में पसंद करते हैं और प्राथमिकता देते हैं. ‘IWMBuzz’ का लक्ष्य अगले 12 से 18 महीनों में सभी फॉर्मेट में एंटरटेनमेंट कंटेंट के लिए देश का नंबर वन डेस्टिनेशन बनना है और सभी फॉर्मेट्स में 50 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंच के साथ सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराना है.

इस निवेश के साथ ‘IWMBuzz’ नए प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करने और नई नियुक्तियों के अलावा प्रॉडक्ट के निर्माण और अपने प्लेटफॉर्म के लिए तमाम कदम उठाने के साथ ही टेक्नोलॉजी में निवेश करने की योजना बना रहा है. निवेश सलाहाकर फर्म ‘Evolution Partners’ ने इस डील में एडवाइजर की भूमिका निभाई। मुंबई और सिंगापुर में इस फर्म के मुख्यालय हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

9 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

9 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

12 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

10 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

14 hours ago