होम / मीडिया सेंसेक्स / NDTV: Roy दंपति के इस्तीफे के चलते संजय पुगलिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे ये पद

NDTV: Roy दंपति के इस्तीफे के चलते संजय पुगलिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगे ये पद

अडानी समूह के ओपन ऑफर के बीच NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने RRPRH होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है. न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) के बोर्ड ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब अडानी समूह NDTV के अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर लाया है. 

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी
NDTV ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को प्रणय रॉय और राधिका रॉय के इस्तीफे की जानकारी दी है. साथ ही यह भी बताया है कि संजय पुगलिया, और सेंथिल चेंगलवारायण को तत्काल प्रभाव से RRPRH के बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. सेंथिल चेंगलवारायण मीडिया जगह में विश्वसनीय नाम हैं. उन्हें जर्नलिज्म में 35 साल से ज्यादा का अनुभव है. वह CNBC India के संस्थापक संपादक रहे हैं. चेंगलवारायण स्वतंत्र निदेशक के रूप में Quintillion Business Media बोर्ड का भी हिस्सा हैं. इसके अलावा, वह फोर्ब्स इंडिया मैगज़ीन चलाने में भी मदद करते रहे हैं. बता दें कि अडानी समूह ने NDTV के प्रमोटर आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड में 99.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है. 

ऐसे अडानी का बना NDTV
एनडीटीवी की प्रमोटर फर्म आरआरपीआर होल्डिंग ने सोमवार को बताया था कि उसने अपनी इक्विटी पूंजी के 99.5 प्रतिशत शेयरों को अडानी समूह के स्वामित्व वाले विश्वप्रधान कमर्शियल (VCPL) को स्थानांतरित कर दिया है. इस प्रकार अडानी समूह ने आधिकारिक रूप से एनडीटीवी का अधिग्रहण पूरा किया गया. गौरतलब है कि अडानी समूह ने अगस्त में विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करने का ऐलान किया था, जिसने 2009-2010 में आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड को 403.85 करोड़ रुपए उधार दिए थे. इसमें कर्जदाता से किसी भी समय NDTV में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का प्रावधान रखा गया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

32 seconds ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

10 minutes ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

36 minutes ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

24 minutes ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

16 hours ago