होम / मीडिया सेंसेक्स / ENBA Awards: बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं कई प्रोफेशनल: डॉ. अनुराग बत्रा 

ENBA Awards: बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं कई प्रोफेशनल: डॉ. अनुराग बत्रा 

डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि प्रोफेशनल, एडिटर और प्रमोटर जो भी हो वो लोग बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में काम करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक्‍सचेंज4मीडिया के द्वारा कराए जाने वाले ENBA अवॉर्ड इस बार नोएडा में आयोजित किए गए. ENBA  अवॉर्ड के 15 वें संस्‍करण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एक्‍सचेंज फॉर मीडिया के संस्‍थापक और बिजनेस वर्ल्‍ड समूह के एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा ने कई अहम बातें कहीं. उन्‍होंने कहा कि कई लोग मुझसे पूछते हैं की मीडिया में ऐसा क्‍या अच्‍छा हो रहा है कि आप इन अवॉर्ड को आयोजित कराते हो. इस पर डॉ. बत्रा ने कहा कि मैं जानता हूं कि कई लोग विपरीत और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कैसे काम करते हैं. उनके लिए हम ये अवॉर्ड शो सम्‍मानित करते हैं. 

ENBA का है ये 15वां संस्‍करण 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि  हमने एक्‍सचेंज फॉर मीडिया की शुरुआत 27 साल पहले की थी. इसका मकसद ये था कि मीडिया कम्‍युनिकेशन के क्षेत्र में B टू B  इकोसिस्‍टम को डेवलप किया जाए. पिछले 27 सालों में हमारी वेबसाइट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हमने News Next  की शुरुआत 1 साल पहले की और हमने ENBA (Exchange For Media Broadcasting Award) की शुरुआत 15 साल पहले की थी. आज शाम को 6 बजे ये अवॉर्ड होने जा रहे हैं. मैं अपनी पूरी टीम का बहुत स्‍वागत करता हूं जिन्‍होंने इस कार्यक्रम के लिए कड़ी मेहनत की है. प्रियंका भदौरिया पिछले 6 सालों से मेरे साथ काम कर रही हैं. 

कई बड़े नाम आज हमारे बीच में हैं
डॉ. अनुराग बत्रा ने कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज हमारे बीच में मीडिया की दुनिया के कई नामी और अनुभवी चेहरे हैं. उन्‍होंने वहां मौजूद राजदीप सरदेसाई का स्‍वागत करते हुए कहा कि वो बेहद ऊर्जावान आदमी हैं. उनके लिए कहा जाता है कि अगर वो न्‍यूजरूम में नहीं हैं तो इसका मतलब है कि वो कुछ नया कर रहे होंगे. राजदीप सरदेसाई का पत्रकारिता का सफर प्रिंट से शुरू हुआ जो टीवी तक पहुंचा.

वो इससे पहले सीएनएन आईबीएन को भी लीड कर चुके हैं, और पिछले कई सालों से वो इंडिया टुडे के साथ काम कर रहे हैं. मैं आज की इस कांफ्रेंस में विक्रम चंद्रा का भी स्‍वागत करना चाहूंगा. टाइम्‍स ग्रुप के विनीत जैन जिन्‍हें कि आज के कार्यक्रम में आना था लेकिन वो आ नहीं पाए. लेकिन उन्‍होंने अपना रिकॉर्डेड संदेश हमें भेजा है. 

आप क्‍यों करते हैं ये अवॉर्ड? 
डा अनुराग बत्रा ने कहा कि बहुत सारे लोग मुझसे कहते हैं कि आप ये अवॉर्ड क्‍यों करते हैं. न्‍यूज ब्रॉडकास्‍ट करने वाले लोग आखिर सही कर क्‍या रहे हैं. मैं उन्‍हें कहता हूं कि मैं इस फील्‍ड को बहुत अच्‍छे से जानता हूं जहां कई प्रोफेशनल बहुत विपरीत परिस्थिति में बहुत कुछ अच्‍छा करते हैं. पहला वो है जिसमें न्‍यूज ब्रॉडकास्‍ट का बिजनेस मॉडल है, दूसरा डिजिटल है जिसमें थ्रेट भी है और चुनौती भी है और तीसरा ऐसा वातावरण है, जिसमें ईमानदार खबर को कभी भी सराहना नहीं मिलती है. अब वो भले ही किसी की भी हो.

मैं अंत में ये भी कहना चाहूंगा कि जो लोग आज इस काम को कर रहे हैं वो कभी-कभी न्‍यूज के साथ इंटरटेनमेंट को भी परोसते हैं जो सही भी है और गलत भी है. मुझे लगता है कि इन दोनों की मशक्‍कत के पीछे डिजिटल मीडिया ऐसा है जो एक सकारात्‍मक रवैये से आगे बढ़ रहा है. आज इंग्लिश मीडिया के लिए बड़ी चुनौती ये भी है कि वो अपनी ऑडियंस के नंबर को कैसे बढ़ाए. आज हम देख रहे हैं कि सब्‍सक्राइब न्‍यूज का जमाना आ गया है. उन्‍होंने कहा कि मेरा मानना है कि आज भी कई प्रोफेशनल बहुत ईमानदार कोशिश कर रहे हैं. मैं आखिरी में यही कहना चाहूंगा कि आज शाम को हमारे बीच में इस अवॉर्ड से जुड़े हुए ज्‍यूरी के सदस्‍य भी मौजूद होंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

5 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

17 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

52 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

27 minutes ago