होम / मीडिया सेंसेक्स / NDTV- ADANI Deal: वरिष्ठ पत्रकार सेंथिल चेंगलवारायण को बड़ा पद, सुदीप्त भी हुए अहम

NDTV- ADANI Deal: वरिष्ठ पत्रकार सेंथिल चेंगलवारायण को बड़ा पद, सुदीप्त भी हुए अहम

NDTV ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को भेजी जानकारी में बताया है कि प्रणय और राधिका रॉय ने RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड यानी NDTV में प्रणय और राधिका रॉय युग का अंत हो गया है. दोनों ने RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है. NDTV ने बोर्ड ने उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए तत्काल प्रभाव से संजय पुगलिया, सेंथिल चेंगलवारायण और सुदीप्त भट्टाचार्य को RRPRH के बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्त किया है. RRPR NDTV की प्रमोटर कंपनी है.

संजय पुगलिया
संजय पुगलिया बिजनेस और फाइनेंशियल न्यूज़ कंपनी Quintillion Business Media Ltd के संपादकीय निदेशक भी हैं. इसके साथ ही, उनके पास AMG मीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रधान संपादक की जिम्मेदारी है. 2021 में अडानी समूह ने उन्हें अपनी मीडिया योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए बतौर CEO और प्रधान संपादक नियुक्त किया था.

पिछले साल छोड़ा था Quint
संजय पुगलिया Quint Digital Media Ltd के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने पिछले साल Quint Digital Media Ltd के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. उन्होंने CNBC- Awaaz  लॉन्च किया था और करीब 12 सालों तक उसका नेतृत्व किया. समाचार निदेशक के रूप में, पुगलिया ने हिंदी में स्टार न्यूज की स्थापना की और वह आजतक की संस्थापक टीम का हिस्सा भी रहे हैं. 

सेंथिल चेंगलवारायण  
वहीं सेंथिल चेंगलवारायण भी बिजनेस जर्नलिज्म में एक भरोसेमंद नाम हैं. उन्हें पत्रकारिता में 35 सालों से अधिक का अनुभव है. वह CNBC India के संस्थापक संपादक रहे हैं. चेंगलवारायण स्वतंत्र निदेशक के रूप में Quintillion Business Media बोर्ड का भी हिस्सा हैं. इसके अलावा, वह फोर्ब्स इंडिया मैगज़ीन चलाने में भी मदद करते रहे हैं. Network18 के बिजनेस न्यूज रूम को बतौर एडिटर-इन-चीफ उन्होंने नहीं दिशा दी थी.    

सुदीप्त भट्टाचार्य
सुदीप्त भट्टाचार्य अडानी समूह - उत्तरी अमेरिका के सीईओ हैं. वह समूह के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) भी हैं. अपनी वर्तमान भूमिकाओं से पहले उन्होंने अडानी पोर्ट्स और सेज (APSEZ) के सीईओ के तौर पर सेवाएं दी थीं. साथ ही ग्रुप के चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर भी रहे हैं. अडानी समूह का हिस्सा बनने से पहले, वह Invensys' के सेफ्टी एंड कंट्रोल सॉफ्टवेयर बिजनेस के सीईओ थे. उन्होंने टाटा ग्रुप के साथ भी 10 साल तक काम किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

3 minutes ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

13 minutes ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

40 minutes ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

28 minutes ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

16 hours ago