होम / मीडिया सेंसेक्स / E4m-DNPA वर्चुअल राउंडटेबल: डिजिटल मीडिया के भविष्य पर चर्चा करेंगे ये इंटरनेशनल स्पीकर्स

e4m-DNPA वर्चुअल राउंडटेबल: डिजिटल मीडिया के भविष्य पर चर्चा करेंगे ये इंटरनेशनल स्पीकर्स

पहला वर्चुअल राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस 25 नवंबर को और दूसरा वर्चुअल राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस 9 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी में तेजी से विकास, ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर बढ़ते क्रेज, ओटीटी मनोरंजन और गेमिंग के प्रति लोगों की दीवानगी के कारण डिजिटल मीडिया इकोसिस्टम दुनिया को कनेक्टेड रखने के लिए मजबूत नींव के रूप में उभरा है.

ठीक इसी समय, डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स, जो डिजिटल इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, तेजी से डिजिटल परिदृश्य को अपनाने और उसका लाभ उठाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

महत्वपूर्ण निवेश के बावजूद रिजल्ट निराशाजनक
न्यूज प्रोडक्शन में महत्वपूर्ण निवेश के बावजूद, उनका रिजल्ट निराशाजनक रहा है. जबकि Google और Meta जैसे तकनीकी दिग्गजों के राजस्व में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. पत्रकारिता में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पब्लिशर्स अपने और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बीच समान अवसर पाने की तलाश कर रहे हैं.

एक्सचेंज4मीडिया और DNPA का राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस
इस पृष्ठभूमि में, एक्सचेंज4मीडिया और डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) डिजिटल मीडिया इकोसिस्टम की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं के साथ दो वर्चुअल राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रहे हैं. DNPA प्रिंट और टेलीविजन के क्षेत्र में काम कर रही देश की शीर्ष मीडिया कंपनियों की डिजिटल शाखाओं का प्रतिनिधित्व करता है.

पहला कॉन्फ्रेंस 25 नवंबर को
पहला वर्चुअल राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस 25 नवंबर को और दूसरा वर्चुअल राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस 9 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है. पहले कॉन्फ्रेंस में डिजिटल मीडिया के भविष्य और इसके सामने आने वाली चुनौतियों की विभिन्न रूपरेखाओं का पता लगाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं एक साथ नजर आएंगी और अपना विचार सबके सामने रखेंगी.

कॉन्फ्रेंस के दौरान, स्पीकर्स ऑस्ट्रेलिया द्वारा हाल ही में अपनाए गए न्यूज मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म बार्गेनिंग कोड की मुख्य विशेषताएं बताएंगे. वे उन उपायों पर भी चर्चा करेंगे जिससे पूरी दुनिया के पब्लिशर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बीच उच्च गुणवत्ता वाली पत्रकारिता के संरक्षण के लिए एक अधिक टिकाऊ बेस बनाई जा सके.

20 जनवरी, 2023 को भी महत्वपूर्ण समिट
आपको बता दें कि 20 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में e4m-DNPA द्वारा "डिजिटल मीडिया का भविष्य समिट एवं अवार्ड्स" का आयोजन किया जाना है. उससे पहले ये दोनों कॉन्फ्रेंस काफी महत्वपूर्ण हैं.

List of speakers:
1. Professor Rodney Sims, Ex Chair of the Australian Competition and Consumer Commission (ACCC)

2. Mr. Tanmay Maheshwari, MD, Amar Ujala (Chairperson, DNPA)

3. Mr. Pawan Agarwal, Dy Managing Director, DB Corp Ltd.

4. Dr. Annurag Batra, Chairman and Managing Editor, Business World and e4m

5. Emma McDonald, Senior Policy Adviser, Minderoo Foundation

6. Mr. Peter Lewis, Director, The Australia Institute

7. Mr. Paul Thomas, Managing Director, Star News Group Pty Ltd

8. Dr. James Meese, Senior Lecturer, RMIT University

रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

1 hour ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

14 minutes ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

4 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

2 hours ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

2 hours ago