होम / मीडिया सेंसेक्स / इतना जबर्दस्त Annual Fest, कोई पलकें नहीं झुका पाया; जानिए इस इंस्टीट्यूट की खासियत

इतना जबर्दस्त Annual Fest, कोई पलकें नहीं झुका पाया; जानिए इस इंस्टीट्यूट की खासियत

जब रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो कोई भी पलकें तक नहीं झुका रहा था. शिव तांडव तो कमाल का था. वहां मौजूद तमाम लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा: पिछले कई दिनों से जिस पल का इंतजार आगरा वासियों को बेसब्री से था, वो पल आखिर आ ही गया. शहर के जाने-माने इंस्टिट्युशन Dr. MPS Group Of Institutions में एनुअल कल्चर फेस्ट 'Rang दे' का शानदार आयोजन हुआ. इस फेस्ट की इतनी डिमांड थी कि इसमें हर कोई जाना चाहता था, पर एंट्री सिर्फ उन्हें ही मिली, जिन्हें पास इश्यू किया गया था.

आगरा के जिलाधिकारी थे मुख्य अतिथि
आगरा के जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार डॉ. एमपीएस ग्रुप द्वारा छात्रों को व्यावहारिक शिक्षा प्रदान की जाती है, वह बहुत काबिलेतारीफ है. यहां छात्रों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं दी जाती, बल्कि उन्हें एक प्रकार से व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है.

कार्यक्रम में कौन-कौन मौजूद था
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित के साथ हुई. इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के अलावा आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रभाकर चौधरी एवं डॉ एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह तथा विशिष्ट अतिथि श्री पूरन डावर और ब्रिगेडियर मनोज कुमार भी मौजूद रहे.

चेयरपर्सन ने क्या कहा
एमपीएस ग्रुप के चेयरपर्सन एके सिंह ने आगरा के सभी अभिभावकों एवं कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि डॉ एमपीएस ग्रुप अपने छात्रों के विकास एवं सफलता को ध्यान में रखकर कार्य करता है, जो छात्रों के लिए सामाजिक, आर्थिक, व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में सफल होने के लिए अति आवश्यक है.

कोई पलकें तक नहीं झुका रहा था
जब रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो कोई भी पलकें तक नहीं झुका रहा था. शिव तांडव तो कमाल का था. वहां मौजूद तमाम लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. कार्यक्रम का संचालन बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवांगी कुलश्रेष्ठ ने किया.

विशिष्ट अतिथि ने क्या कहा
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूरन डावर ने कहा कि Dr. MPS Group Of Institutions दूसरे संस्थानों के मुकाबले इसलिए बेहतर है, क्योंकि यहां पढ़ाई के साथ-साथ कल्चरल एक्टिविटी पर भी फोकस किया जाता है. यहां सिर्फ किताबी पढ़ाई ही नहीं होती, बल्कि पर्सनैल्टी डेवलपमेंट पर भी काम होता है. इससे छात्रों को ही फायदा होता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

56 minutes ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago