होम / मीडिया सेंसेक्स / अडानी ग्रुप की VCPL को ओपन ऑफर के जरिए NDTV में मिली 8.27% हिस्सेदारी

अडानी ग्रुप की VCPL को ओपन ऑफर के जरिए NDTV में मिली 8.27% हिस्सेदारी

अडानी समूह NDTV में अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 22 नवंबर को ओपन ऑफर लेकर आया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) और अडानी समूह को लेकर एक और खबर सामने आई है. NDTV का कहना है कि अडानी समूह की विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) ने ओपन ऑफर के जरिए कंपनी में 5,330,792 इक्विटी शेयरों के साथ 8.27% की हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है. इसके साथ ही NDTV में अडानी समूह की कुल शेयरहोल्डिंग बढ़कर 37.45% हो गई है.

22 को आया था ओपन ऑफर
अरबपति गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी समूह 22 नवंबर को NDTV में अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर लेकर आया था, जो 5 दिसंबर को समाप्त हुआ था. पहले ओपन ऑफर के लिए 17 अक्टूबर से एक नवंबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन बाद में उसे बदलकर 22 नवंबर कर दिया गया. बता दें कि NDTV की प्रमोटर फर्म आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (RRPR Holding Private Limited) ने अपनी 99.5% इक्विटी अडानी के स्वामित्व वाली विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) को हस्तांतरित कर दी थी, जिसके बाद ओपन ऑफर की पेशकश गई थी.

किसके पास कितनी हिस्सेदारी
जानकारी के मुताबिक, NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय और राधिका रॉय के पास अब कंपनी में क्रमश: 15.94% और 16.32% की हिस्सेदारी है. वहीं, आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की एक अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी) के पास 29.18% और वीसीपीएल के पास 8.27% की हिस्सेदारी हो गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

5 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

5 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

7 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

6 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

10 hours ago