होम / मीडिया सेंसेक्स / NDTV को लेकर अडानी ग्रुप ने SEBI को लिखा पत्र, जानिए क्या किया आग्रह

NDTV को लेकर अडानी ग्रुप ने SEBI को लिखा पत्र, जानिए क्या किया आग्रह

आपको बता दें कि ऑफर का प्रबंधन करने वाली फर्म जेएम फाइनेंशियल ने इससे पहले बताया था कि 'ओपन ऑफर' अस्थाई रूप से एक नवंबर को बंद होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: NDTV को अधिग्रहण करने के लिए अडानी ग्रुप 'ओपन ऑफर' देने को तैयार है. इस संबंध में उसने बुधवार को SEBI (Securities and Exchange Board of India) को भी एक पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की अप्रत्यक्ष सहायक 'विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड' (VCPL) ने बुधवार को सेबी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने कहा कि वह NDTV के लिए 'ओपन ऑफर' लाने को लेकर प्रतिबद्ध है और इसी के साथ आगे बढ़ेंगे.

'ओपन ऑफर' के साथ आगे बढ़ना चाहती है कंपनी
अडानी ग्रुप ने इस संबंध में कहा है कि उसने खुली पेशकश के मसौदे पर बाजार नियामक सेबी से राय भी मांगी है. पत्र में यह भी लिखा गया है कि RRPR द्वारा अपनाए गए रुख के चलते यह सौदा अभी समाप्त नहीं हुआ है. VCPL अपने रुख को लेकर प्रतिबद्ध है और सेबी विनियमन, 2011 के प्रावधानों के अनुसार 'ओपन ऑफर' के साथ आगे बढ़ना चाहती है.

VCPL का अधिग्रहण
आपको बता दें कि ऑफर का प्रबंधन करने वाली फर्म जेएम फाइनेंशियल ने इससे पहले बताया था कि 'ओपन ऑफर' अस्थाई रूप से एक नवंबर को बंद होगा. गौरतलब है कि अडानी ग्रुप ने अगस्त में विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) का अधिग्रहण किया था. इस कंपनी ने एक दशक से भी अधिक समय पहले NDTV के संस्थापकों को वारंट के बदले में 400 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण दिया था. कर्ज न चुका पाने की स्थिति में NDTV के संस्थापकों ने कंपनी को मीडिया समूह में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की इजाजत दी थी.

सेबी से टिप्पणी देने का आग्रह
अडानी समूह द्वारा अधिग्रहण के बाद VCPL ने घोषणा की थी कि वह 17 अक्टूबर को NDTV के अल्पसंख्यक शेयरधारकों से 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक 'ओपन ऑफर' शुरू करेगी, लेकिन वह ऐसा करने से चूक गई थी. अडानी ग्रुप ने बताया कि VCPL ने सेबी से खुली पेशकश के संबंध में दाखिल मसौदे पर अपनी टिप्पणी देने का आग्रह किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया से शशि सिन्हा ने छोड़ा रणनीतिक सलाहकार पद

शशि सिन्हा, IPG Mediabrands India के सीईओ के तौर पर लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके हैं और ओम्निकॉम-आईपीजी मीडियाब्रांड्स के भारत में विलय के दौरान भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

28-July-2026

‘कृषि जागरण’ को कोर्ट से बड़ी राहत, जागरण प्रकाशन का मुकदमा खारिज, ₹10 लाख का जुर्माना भी लगा

कोर्ट ने 29 सितंबर 2020 को जारी निषेधाज्ञा आदेश को भी रद्द कर दिया. कोर्ट ने कहा कि प्रतिवादियों को सार्वजनिक रूप से जो नुकसान और अपमान झेलना पड़ा, उसके मद्देनजर वादी कंपनी को ₹10 लाख की लागत प्रतिवादियों को चुकानी होगी.

28-May-2026

जागरण ग्रुप ने डिजिटल स्टाफ को पैरेंट कंपनी में किया ट्रांसफर, आंतरिक पुनर्गठन के तहत बदलाव

कंपनी लागत नियंत्रण और डिजिटल ऑपरेशन को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश में जुट गई है.

02-April-2026

Network18 में बड़ा फेरबदल, नई पीढ़ी के नेतृत्व को मिली कमान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुनर्गठन Network18 को तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा.

21-March-2026

रोहित सावल का नया दांव: Zingabad के साथ Gen Z पर फोकस

Zingabad ने अपनी अनोखी मार्केटिंग रणनीति और म्यूजिक के जरिए दर्शकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाकर डिजिटल दुनिया में जोरदार शुरुआत की है.

19-March-2026


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

56 minutes ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 hour ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

1 hour ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 hour ago