होम / खास खबर / ऐसे पाकिस्तान में पूरा हुआ 'Operation Sindoor', सेना की 2 महिला ऑफिसर ने बताया सबकुछ

ऐसे पाकिस्तान में पूरा हुआ 'Operation Sindoor', सेना की 2 महिला ऑफिसर ने बताया सबकुछ

भारत के एयर स्ट्राइक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह, ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग कर जानकारी दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत ने पाकिस्तान से कायराना पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक (India air strike on Pakistan) किया. भारत की तीनों सेनाओं ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान में स्थित कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करते हुए कार्रवाई की है. भारत ने इस कार्रवाई को 'सिंदूर ऑपरेशन' कहा है. वहीं भारत के एयर स्ट्राइक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह, ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग की.

9 प्रमुख ठिकानों को ध्वस्त किया

भारतीय सेना ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया. अब तक पाकिस्तान में किसी तरह की नागरिक क्षति की कोई खबर नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष सैन्य अभियान के तहत आतंकियों के 9 प्रमुख ठिकानों को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया गया है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे अभियान के दौरान निर्दोष नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया. इसके लिए खुफिया एजेंसियों से प्राप्त सटीक सूचनाओं के आधार पर लक्ष्य तय किए गए.

आतंकियों के 21 ठिकाने बर्बाद

कर्नल कुरैशी ने बताया कि, ऑपरेशन की शुरुआत रात 1 बजकर 5 मिनट पर हुई, और यह 1:30 बजे तक चला. इस दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकियों के अड्डों को टारगेट किया गया. इस अभियान में सबसे पहले सवाई नाला कैंप को निशाना बनाया गया, जो लश्कर-ए-तैयबा का एक अहम अड्डा था. इसके अलावा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के शिविरों पर भी हमले किए गए. कुल मिलाकर 9 अलग-अलग क्षेत्रों में फैले 21 आतंकी ठिकानों को सटीक हमलों के ज़रिए नष्ट किया गया.

आतंकियों का सीधा संबंध पाकिस्तान से

वहीं मीडिया ब्रीफिंग भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "पहलगाम हमला हमले का तरीका जम्मू-कश्मीर और शेष राष्ट्र में सांप्रदायिक दंगे भड़काने था लेकिन इसको भारत सरकार और देश के नागरिकों ने विफल कर दिया." उन्होंने आगे कहा कि, पहलगाम का हमला बर्बरपूर्ण था. परिवारवालों के सामने उनके परिजनों को मारा गया. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने ली है और हमलावरों की पहचान कर ली गई है. भारतीय खुफिया एजेंसियों के पास इस हमले में शामिल आतंकियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मौजूद है और इनका सीधा संबंध पाकिस्तान से जुड़ता है.

भारत सरकार ने अपने बयान में कहा है, "इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों का प्लान बनाया गया था." भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तान में बहावलपुर के मरकज सुभान अल्लाह, मुरीदके में मरकज तैयबा, सरजाल /तेहरा कलां, सियालकोट में महमूना जोया फैसिलिटी, भिंबर में मरकज अहले हदीस, कोटली में मरकज अब्बास और मरकज राहील शाहिद, मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम और मरकज सैयदना बिलाल पर हमला किया है. जानकारी के मुताबिक, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है. इस शहर को व्यापक रूप से जैश-ए-मोहम्मद का ऑपरेशन सेंटर माना जाता है.
 


टैग्स ऑपरेशन सिंदूर
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago