होम / खास खबर / अपने कंटेट से सुर्खियां बटोरने वाले क्रिएटर्स को मिला अवॉर्ड, जानें पीएम ने इनसे क्या कहा?

अपने कंटेट से सुर्खियां बटोरने वाले क्रिएटर्स को मिला अवॉर्ड, जानें पीएम ने इनसे क्या कहा?

PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय किएटर्स सहित सोशल मीडिया पर कंटेट बनाने वाले 23 क्रिएटर्स को नेशनल कंटेट क्रिएटर्स अवॉर्ड देकर सम्मानित किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में महिला दिवस के अवसर पर समाज में जागरुकता लाने वाले कई कंटेट क्रिएटर्स को ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड’ देकर सम्मानित किया. अवॉर्ड पाने वालों में नौजवानों से लेकर महिला कंटेट क्रिएटर्स भी शामिल हैं. पीएम ने आरजे रौनक, मैथिली ठाकुर, जया किशोरी सहित कई हस्तियों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड देकर सम्मानित किया. इस दौरान पीएम ने विजेताओं से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत भी की. यह अवॉर्ड देश की सोशल मीडिया कंटेंट कम्युनिटी में इनोवेशन और क्रिएटिविटी की दिशा में उठाए गए कदमों को सम्मानित करने के लिए है. 

मैथिली ठाकुर ने सुनाया शिव भजन

गायिका मैथिली ठाकुर को कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला. मैथिली ठाकुर जब मंच पर पीएम के हाथों अवॉर्ड लेने पहुंची, तो पीएम ने मैथिली ठाकुर के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत भी की. पीएम ने मैथिली से ठाकुर से कहा कि मैथिली जी आज कुछ सुना दो, क्योंकि मेरी सुन- सुनकर लोग थक जाते हैं. तभी मैथिली कहती हैं- बिल्कुल सर, फिर मोदी कहते हैं...अच्छा! थक जाते हैं ना, ये सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाका मारकर हंसने लगे. अवॉर्ड लेने के बाद मैथिली ने शिव भजन भी सुनाया. 
 

PM ने किएटर्स से कही ये बात

PM  नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपनी क्रिएटिवी से हम लोगों की गलत धारणाओं को भी बदल सकते हैं. अगर आप लोग गांव में रहने वाली महिलाओं की एक दिन की जीवन की साइकिल को भी दिखा देंगे, तो लोगों को पता चलेगा कि हमारी माताएं व बहनें कैसे पशुपालन, खेती और मजदूरी करके मेहनत से काम करती हैं. आप लोग स्वच्छता के विषय पर भी कुछ न कुछ करते रहें. इससे समाज में बदलाव आएगा. आप मेंटल हेल्थ को छुने वाले विषयों पर अच्छे और लोकल भाषा में कंटेट बनाएं, क्योंकि इस पर अधिक काम करने की जरूरत है. तनाव पर कंटेट बनाएं, ताकि बच्चों में बढ़ रहे तनाव को रोका जा सके. पीएम ने कहा कि किएटर्स को अपने कंटेट से ड्रग्स के नेगेटिव इफेक्ट पर भी युवाओं को जागरुक करना चाहिए. 

इन्हें मिला अवॉर्ड

यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार सहित बीस श्रेणियों में प्रदान किए गए हैं. इसमें 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके बाद वोटिंग राउंड किया गया. अंत में तीन अंतर्राष्ट्रीय किएटर्स सहित 23 विजेताओं का चयन किया गया. इस अवसर पर जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फार सोशल चेंज और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को कल्चरल एंबेसडर आफ द ईयर अवॉर्ड प्र्प्त हुआ. वहीं, कीर्तिका गोविंदासामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार, आरजे रौनक को बेस्ट क्रिएटिव क्रिएटर, नमन देखमुख को बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन, गौरव चौधरी को बेस्ट क्रिएटर इन टेक, रनवीर अलाहबादी को डिसरप्टर आद द ईयर  सहित कई कैटेगरी में कुल 23 क्रिएटर्स को यह अवॉर्ड दिए गए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago