होम / जनता की बात / भारत ने चांद को किया फतेह, सफलतापूर्वक लैंड हुआ Chandrayaan-3!

भारत ने चांद को किया फतेह, सफलतापूर्वक लैंड हुआ Chandrayaan-3!

यह लैंडर सफल रूप से अपने प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो चुका है और अब पूरे देश की निगाहें विक्रम लैंडर पर टिकी हुई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस वक्त पूरे देश की निगाहें Chandrayaan-3 मिशन पर हैं. Chandrayaan-3 आज शाम को चांद की सतह पर लैंड कर सकता है. देश भर में सोशल मीडिया और विभिन्न टीवी चैनलों पर Chandrayaan-3 की विभिन्न मूवमेंट्स को बार-बार लगातार चलाया जा रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Chandrayaan-3 की लैंडिंग के साथ भारत चांद के दक्षिणी पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बन जाएगा. 

भारत के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है Chandrayaan-3?
Chandrayaan-3 के लैंडर मॉड्यूल को विक्रम साराभाई के नाम पर ‘विक्रम लैंडर’ (Vikram Lander) का नाम दिया गया है. फिलहाल यह लैंडर सफल रूप से अपने प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो चुका है और अब पूरे देश की निगाहें विक्रम लैंडर पर टिकी हुई हैं. माना जा रहा है कि 6 बजके 5 मिनट के आस पास यह लैंडर चांद पर लैंडिंग करेगा. इस मिशन के पूरा होने के साथ ही भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा जिनके मून-मिशन अभी तक सफल रहे हैं. यही वजह है कि इस मिशन पर सरकार द्वारा करोड़ों रूपए खर्च किए जाते हैं.

इनके लिए भी महत्त्वपूर्ण है Chandrayaan-3
जहां सरकार द्वारा इस मिशन पर करोड़ों रूपए खर्च किए गए हैं, वहीं ऐसे मिशन को सफल बनाने के लिए बहुत ही कड़ी मेहनत करते हैं. वैसे तो अंतरिक्ष से जुड़े भारत के सभी मिशनों के लिए ISRO (भारतीय स्पेस रिसर्च संस्था) जिम्मेदार होती है लेकिन ISRO के साथ अन्य कई कंपनियां भी होती हैं जो इन अंतरिक्ष मिशनों में शामिल होती हैं. आज जहां एक तरफ पूरे देश की निगाहें Chandrayaan-3 पर टिकी हुई हैं वहीं कुछ कंपनियां भी हैं जो इस मिशन पर बहुत ही करीबी रूप से नजर रखेंगी. आइए जानते हैं ऐसी कंपनियों के बारे में. 

Chandrayaan-3 पर है इन कंपनियों की निगाहें
BHEL:
Chandrayaan-3 के लिए बैटरी की सप्लाई BHEL द्वारा की गई है. BHEL का विस्तृत रूप भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड है और यह एक सरकारी कंपनी है. 
 

L&T: L&T यानी लार्सन एवं टूब्रो के पास अपना एक एयरोस्पेस यूनिट है और इस यूनिट के द्वारा ऐसे पुर्जों की सप्लाई की गई है जिनका इस्तेमाल Chandrayaan-3 मिशन के लॉन्च व्हीकल में किया गया है. आपको बता दें कि L&T देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी है. 

Mishra Dhatu Nigam: ये पब्लिक सेक्टर की एक कंपनी है और इस कंपनी ने भी Chandrayaan-3 में इस्तेमाल होने वाले कई अहम मैटेरियल सप्लाई किए हैं. इस कंपनी द्वारा सप्लाई किए गए मैटेरियल का इस्तेमाल इस मिशन का लॉन्च व्हीकल बनाने के लिए किया गया है.

MTAR Technologies: Chandrayaan-3 के मिशन में इस कंपनी का बहुत ही अहम योगदान है. इस कंपनी ने Chandrayaan-3 मिशन के लिए इंजन और बूस्टर पंप जैसे महत्त्वपूर्ण उपकरण प्रदान करवाए हैं. 
 

लैंड हो गया Chandrayaan-3 

Chandrayaan-3 आखिरकार चांद की सतह पर लैंड हो चुका है. पूरे देश द्वारा इस एक पल को सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव देखा गया है और इस वक्त पूरे देश में Chandrayaan-3 की सफ़लत लैंडिंग का जश्न मनाया जा रहा है. चांद के दक्षिणी पोल पर लैंड करने वाला भारत पहला देश बन चुका है और Chandrayaan-2 की असफलता के बावजूद ISRO द्वारा Chandrayaan-3 की प्लानिंग की गई और इस मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. 

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की कंपनी को चाहिए 3,000 करोड़, जानिए क्या है वजह?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

1 week ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, BS-6 वाहनों को ही एंट्री, पीयूसी के बिना पेट्रोल पर रोक

एक ओर जहां प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में वाहनों को लेकर सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार से हवाई यातायात भी प्रभावित है.

17-December-2025

‘जंगल सिर्फ पेड़ और बाघ नहीं हैं’: कर्नाटक ने जलवायु-लचीले भविष्य के लिए हरित शासन को नए सिरे से परिभाषित किया

वन, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी विभाग के प्रधान सचिव आईएफएस श्रीनिवासुलु का कहना है कि भारत के वन “कार्बन संतुलन की दोधारी तलवार” हैं और इन्हें आजीविका, जलवायु सुरक्षा और स्वयं प्रकृति से सीखने के इंजन के रूप में प्रबंधित किया जाना चाहिए

24-October-2025

त्योहारी सीजन में कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त चार्ज? सरकार ने ई‑कॉमर्स कंपनियों पर कसा शिकंजा

त्योहारी सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने की कोशिशों के बीच अगर कंपनियां गलत तरीके अपनाती हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है.

04-October-2025

अगस्त में खुदरा महंगाई 2% के पार, एसबीआई रिसर्च ने दी राहत की उम्मीद

मानसून और खाद्य कीमतों से निकट भविष्य में दबाव, पर मध्यम अवधि में महंगाई घटने की उम्मीद जताई गई

13-September-2025


बड़ी खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

2 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

6 minutes ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

49 minutes ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

2 hours ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

2 hours ago