✕

होम / खास खबर / देश के कई राज्यों और शहरों में बंद रहेंगे स्कूल, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी हुई कैंसिल

देश के कई राज्यों और शहरों में बंद रहेंगे स्कूल, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी हुई कैंसिल

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और ड्रोन-मिसाइल हमलों के बाद देश के कई राज्यों में एहतियात के तौर पर सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे पर फायरिंग कर रही हैं. इस वजह से उत्तरी भारत के कई राज्यों में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं. कई जगह बिजली काट दी गई है. स्कूलों को बंद कर दिया गया है. ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत ने पाकिस्तान की तीन सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया. भारतीय सेना ने यह सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान के हमलों से कोई नुकसान न हो. हालांकि, गुरुवार की रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं.

सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद

पंजाब, जिसकी सीमा पाकिस्तान से 532 किलोमीटर लगती है, पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से हमले करने की कोशिश की, जिसे भारत ने विफल कर दिया. पंजाब में पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन जैसे छह सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. पठानकोट, अमृतसर और चंडीगढ़ सहित कई जिलों में गुरुवार शाम को बिजली भी काट दी गई थी.

राजस्थान और गुजरात में भी स्कूल बंद

राजस्थान में पाकिस्तान के साथ 1,000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है. इसलिए, वहां भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है. पांच पश्चिमी जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. श्री गंगानगर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. कई इलाकों में ड्रोन उड़ाने और पटाखे फोड़ने पर रोक लगा दी गई है. बीकानेर, किशनगढ़ और जोधपुर हवाई अड्डों पर 10 मई तक विमानों का संचालन रोक दिया गया है.

गुजरात, जिसकी पाकिस्तान के साथ जमीन और समुद्र दोनों से सीमा लगती है, ने पुलिस की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. साथ ही, अपने तट पर निगरानी बढ़ा दी है. इंस्पेक्टर जनरल अशोक कुमार यादव ने कहा कि जामनगर, मोरबी और देवभूमि द्वारका जैसे तटीय जिले अलर्ट पर हैं. कानून प्रवर्तन एजेंसियां स्थानीय समुदायों से नाव लैंडिंग या दूरदराज के गांवों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह कर रही हैं. पुलिस लोगों से कह रही है कि अगर उन्हें कोई भी शक हो तो तुरंत बताएं.

दिल्ली में कोई सरकारी अधिकारी छुट्टी पर नहीं

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में जिला मजिस्ट्रेट किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए अपने अधीनस्थों के साथ बैठकें कर रहे हैं. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस सतर्क और सक्रिय रहेगी। रात की निगरानी बढ़ा दी गई है. हम हर संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात करेंगे.’ देर शाम जारी आदेश में दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने अपने कर्मचारियों को अगले आदेश तक छुट्टी पर जाने पर रोक लगा दी है. नयी दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक की गई.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

1 hour ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

28 minutes ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

44 minutes ago

REI एक्सपो में बायोगैस और CBG सेक्टर के लिए 3,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, नई तकनीकों पर रहा जोर

22 से 24 अक्टूबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित इस प्रदर्शनी में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, निवेशकों और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया.

1 hour ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

7 minutes ago