होम / खास खबर / फिर एक बार मार्च में लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए पूरी डिटेल्स

फिर एक बार मार्च में लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार हर सप्ताह शनिवार और रविवार को बंद रहता है. इसके अलावा प्रमुख त्‍योहारों और कुछ अन्‍य खास दिन भी स्‍टॉक मार्केट में छुट्टी रहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आज हफ्ते का आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार चल रहा है. कल 28 मार्च से 31 मार्च तक यानी कुल 3 दिन भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा. दरअसल 28 मार्च को शनिवार और 29 मार्च को रविवार पड़ रहा है जिसकी वजह से शेयर बाजार बंद रहेगा है. वहीं 31 मार्च दिन सोमवार को भी शेयर बाजार ईद-उल-फितर (रमजान ईद) फेस्टिवल की वजह से बंद रहेगा. अर्थात आगामी सोमवार के दिन एनएसई और बीएसई एक्सचेंज पर किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं होगा.

3 दिन बंद रहेगा मार्केट

मार्केट हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक 31 मार्च को ईद उल फितर की वजह से BSE और NSE एक्सचेंज पर इक्विटी, डेरिवेटिव और अन्य दूसरे सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगा अर्थात 31 मार्च को बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा. हालांकि ध्यान रखें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ईद उल फितर यानी 31 मार्च को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद रहेगा लेकिन शाम को 5:00 से रात को 11 या 11:30 तक एमसीएक्स इंडेक्स पर फिर से ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी.

हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक साल 2025 के मार्च महीने में शनिवार और रविवार के अलावा 2 आधिकारिक छुट्टी पड़ी है. मार्च में 14 तारीख को शेयर मार्केट होली की वजह से बंद था और अब ईद की वजह से 31 मार्च को शेयर बाजार बंद रहेगा.

साल 2025 में 14 अवकाश

शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा साल 2025 में कुल 14 दिन स्टॉक मार्केट बंद रहने वाला है. नए साल में कई त्योहार शनिवार और रविवार को आने वाले हैं. इस कारण इस बार अवकाश कुछ कम हो गए हैं. 6 अप्रैल को श्री राम नवमी है रविवार को है. इसी तरह 6 जुलाई को मुहर्रम भी रविवार को है.7 जून, दिन शनिवार को बकरीद है. आइये छुट्टियों की लिस्‍ट पर एक नजर डालते हैं..

• 10 अप्रैल 2025: श्री महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा.
• 14 अप्रैल 2025: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के कारण शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी.
• 18 अप्रैल 2025: गुड फ्राइडे के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा.
• 1 मई 2025: महाराष्ट्र दिवस के कारण भी बाजार बंद रहेगा.
• 15 अगस्त 2025: स्वतंत्रता दिवस के कारण स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहेगी.
• 27 अगस्त 2025: इस दिन गणेश चतुर्थी है इसलिए शेयर बाजार बंद रहेगा.
• 2 अक्टूबर 2025: महात्मा गांधी जयंती और दशहरा के कारण बाजार बंद रहेगा.
• 21 अक्टूबर 2025: दिवाली लक्ष्मी पूजन के कारण शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी. इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी, जिसके लिए समय की घोषणा बाद में की जाएगी.
• 22 अक्टूबर 2025: दिवाली बलिप्रतिपदा की कारण बाजार बंद रहेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago